Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के टायर गोदाम में लगी भीषण आग:नमकीन और सॉस के गोदाम भी चपेट में, 2 घंटे से फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में एक पुराने टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की शुरुआती 2 गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन टायरों में लगी आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति को देखते हुए दमकल की 8 और गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बीते 2 घंटे से फायर फाइटर लगातार आग पर काबू पाने में जुटे हैं, लेकिन देर रात तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी है।मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना बुधवार शाम नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित डड़ियापुरा में हुई। आग से गिरा एक फ्लोर बैंकर्स कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र साहू ने बताया- शाम को करीब 7:30 बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। गोदाम में लगी आग इतनी विकराल थी कि दो मंजिला गोदाम का ऊपरी हिस्सा धराशाई होकर नीचे गिर गया। वहीं, आग पास के एक नमकीन और सॉस के गोदाम तक पहुंच गई। गली संकरी होने के चलते फायर फाइटर्स को आग बुझाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्यूटी प्वाइंट छोड़ फ्रेश होने गया सिपाही, कट गई रपट:संभल TSI ने कहा- मैंने ठेका नहीं ले रखा, SP ने किया लाइन हाजिर
    Next Article
    IPL- मुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया:हेड की सीजन में पहली फिफ्टी, अभिषेक के साथ शतकीय साझेदारी; नमन से 3 कैच छूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment