Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झारखंड समेत 6 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट:अप्रैल के पहले हफ्ते में तीसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, इससे राजस्थान-MP में ओले गिरेंगे

    16 hours ago

    2

    0

    देश के उत्तरी इलाकों में अप्रैल के पहले हफ्ते में अक्सर तापमान 40°C से ऊपर रहता है। कई राज्यों में लू चलती है। दक्षिणी और समुद्र किनारे बसे राज्यों में उमस भरा मौसम रहता है। लेकिन इस बार पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। तटीय राज्यों में बारिश, मैदानी इलाकों में ओले गिर रहे हैं। तापमान भी 35°C से कम या आस-पास है। इसका कारण है लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च-अप्रैल में अमूमन इतने ज्यादा विक्षोभ नहीं बनते। इनका असर उत्तर भारत में देखने को मिलता है। इस बार इनकी पोजिशन उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में है। इसे अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से भरपूर नमी मिली और जमकर आंधी-बारिश हुई। अकेले मार्च में देश पर 8 पश्चिमी विक्षोभों का असर पड़ा, जबकि सामान्य तौर पर यह संख्या 5 या 6 होती है। 13 मार्च से अबतक 6 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। 6 अप्रैल को एक नया सिस्टम बनेगा। इसका असर आज से शुरू हो गया है। असम, मेघालय, अरुणाचल, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रविवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडिशा, बंगाल, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश का यलो अलर्ट है। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… अप्रैल के मौसम से जुड़े 2 सवाल और उनके जवाब राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: आज भी ओले गिरने की चेतावनी:13 जिलों में आंधी-बारिश का भी अलर्ट प्रदेश में कल से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसके असर से 13 जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार को भी कई जिलों में देर शाम घने बादल छाए, तेज हवा चलने के साथ बारिश और ओले गिरे। उदयपुर में 32MM से ज्यादा बरसात हुई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। वहीं, इन एरिया में तापमान में भी गिरावट हुई। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: बैतूल के मुलताई में सड़कों पर बिछे ओले, कश्मीर जैसा नजारा: ग्वालियर समेत 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। शनिवार को बैतूल, श्योपुर, मुरैना समेत 8 से 10 जिलों में ओले गिरे। इससे कश्मीर जैसा नजारा देखने को मिला। 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश भी हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) ने ग्वालियर समेत 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश से कानपुर में 200 पेड़-पोल उखड़े, 12 की मौत, 3 जिलों में बारिश का अलर्ट शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश रविवार सुबह भी जारी रही। काशी, गोंडा और सल्तानपुर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अलग-अलग जगहों पर 200 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 48 घंटे में 12 लोगों की मौत हो गई। रविवार को 23 जिलों में बारिश और 15 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, उत्तरकाशी में ओले गिरे, पहाड़ों में बारिश का यलो अलर्ट पहाड़ी जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    '...तो हम कोलकाता पर अटैक करेंगे', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भारत को दी गीदड़भभकी, राजनाथ सिंह के बयान से बौखलाया 'आतंकिस्तान'
    Next Article
    राजस्थान के सोजत में मेहंदी की फैक्ट्रियां बंद:अमेरिका-ईरान युद्ध में 250 करोड़ का ऑर्डर अटका, यूरोप से लेकर खाड़ी देशों तक सप्लाई चेन टूटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment