Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयंत की जनसभा में पूर्व-जिलाध्यक्ष के पैर पर चढ़ी स्कॉर्पियो:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा, कहा- महिलाओं की भागीदारी से देश आगे बढ़ेगा

    16 hours ago

    2

    0

    जयंत चौधरी मेरठ के ईकड़ी गांव पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने 5 बुलडोजरों पर खड़े होकर पुष्पवर्षा करते हुए जयंत चौधरी का स्वागत किया। वहीं जयंत चौधरी के साथ मंच साझा करने को लेकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी को मंच पर जाने से रोका गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन और रालोद कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। बाद में उनको मंच पर जाने दिया गया। इस दौरान जयंत चौधरी ने कहा- अब सोच बदलने की जरूरत है। महिलाओं की भागीदारी बढ़े, इसी से देश आगे बढ़ेगा। आज मेरी जनसभा में भी महिलाओं की भारी भीड़ पहुंची है। महिलाओं की बराबर भागीदारी बनाकर देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। जनसभा समाप्त होने के बाद रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ को रालोद छात्रसभा के जिलाध्यक्ष राहुल पूनिया की गाड़ी ने अचानक पीछे से टक्कर मार दी। इससे मतलूब गौड़ गिर गए और उन्हें चोट आई। गाड़ी टक्कर मारकर चली गई और पूर्व जिलाध्यक्ष वहीं गिर गए। जनसभा से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी सरधना के सलावा में मेजर ध्यानचंद खेल विवि में पहुंचे। यहां उन्होंने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया और बैठक भी ली है। इस बैठक के बाद यहीं पर उनका लंच कराया गया। 4 तस्वीरें देखिए… कार्यक्रम के दौरान प्रोटोकॉल में बदलाव भी चर्चा का विषय रहा, क्योंकि मंत्री ने पारंपरिक सलामी लेने की प्रक्रिया को छोड़ते हुए सीधे कार्य समीक्षा को प्राथमिकता दी। इससे यह संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है कि वह औपचारिकताओं से अधिक कार्य की प्रगति पर ध्यान दे रहे हैं। इससे पहले खेल विश्वविद्यालय और कृषि विश्वविद्यालय के कुलपतियों, बागपत सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajasthan News: वर्दी पर लगा दाग… जयपुर में शादी के बहाने युवती से रेप, पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार!
    Next Article
    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए:बरेली में युवती बोली- प्रेमी ने जहर देकर मारने की कोशिश की, उसके भाई पर आरोप लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment