Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी का विरोध:आर्य जाट महासभा ने केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

    7 hours ago

    2

    0

    शामली में आर्य जाट महासभा की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक जाट भवन भैंसवाल रोड पर आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को जान से मारने की धमकी दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई। महासभा ने केंद्र सरकार से जयंत चौधरी की सुरक्षा मजबूत करने और धमकी देने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। रालोद नेता जयंत चौधरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जाट समाज के लोगों ने यह बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि आर्य जाट महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी शामली को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपेगा। इस ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय से जयंत चौधरी की सुरक्षा को मजबूत करने की मांग की जाएगी। बैठक के दौरान आर्य जाट महासभा के संगठन को मजबूत करने और वार्षिक अलंकरण समारोह के आयोजन पर भी चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष सुनील निर्वाल ने की, जबकि संचालन सचिव दिव्य प्रभाकर ने किया। बैठक में राजकुमार चेयरमैन, बाबूराम पंवार, रामपाल सिंह देशवाल, ओमपाल सिंह निर्वाल, विपिन गोहरनी, विश्व देव पंवार एडवोकेट, अभय राणा, डॉ. ओमपाल सिंह और नितिन वर्मा सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रेलवे पेंशनर्स का हुआ अधिवेशन:बनी नई कमेटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article
    संतकबीरनगर में सागौन पेड़ चोरी गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार:दिन में रेकी, रात में कटान, वाहन और लकड़ी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment