Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयशंकर बोले–हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं:सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने कहा था– ईरान जंग में पाकिस्तान मध्यस्थता कर रहा, भारत मूकदर्शक बना

    19 hours ago

    2

    0

    संसद में बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत मूकदर्शक बना हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसके जवाब में कहा– भारत पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं है। हम किसी की ओर से मध्यस्थता नहीं करते। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अध्यक्षता में 2 घंटे चली बैठक में मिडिल ईस्ट के हालात और देश में तेल और गैस की उपलब्धता पर चर्चा हुई। विपक्ष के आरोपों पर कि भारत चुप है, सरकार ने कहा कि वह लगातार स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रही है। हालांकि विपक्ष ने सरकार के जवाबों को असंतोषजनक बताया और संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हालांकि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मीटिंग में शामिल नहीं हुए। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया। सर्वदलीय बैठक की 5 मुख्य बातें: 24 मार्च: राज्यसभा में मोदी ने कहा था- आने वाला वक्त सबसे बड़ी परीक्षा पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के हालात पर मंगलवार को राज्यसभा में कहा था कि अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेने वाला है। इसमें राज्यों का सहयोग जरूरी है। टीम इंडिया की तरह काम करना होगा। 23 मार्च : लोकसभा में मोदी ने कहा था- 41 देशों से तेल-गैस इंपोर्ट कर रहे पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसबा में पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा था कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… सर्वदलीय बैठक से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता रेप-मर्डर विक्टिम की मां बीजेपी की कैंडिडेट:ममता बोलीं-BJP की राज्य को बिहार में मिलाने की योजना; हिमंता बोले- विपक्ष के पास एजेंडा नहीं
    Next Article
    जोधपुर में आतंकी संगठन ISIS का हैंडलर पकड़ा:एग्जाम पास कर बना ग्रुप एडमिन, युवाओं का ब्रेनवॉश करता था; दो संदिग्ध पकड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment