Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जय श्रीराम बोलने पर ममता दीदी को बुरा लगता है':योगी बोले- 4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी

    5 hours ago

    2

    0

    'TMC ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध किया। इस अधिनियम से पाकिस्तान और बांग्लादेश से परेशान होकर आए हिंदू, बौद्ध और जैनों को भारत की नागरिकता मिलेगी। लेकिन, ममता दीदी को बुरा लगता है कि अगर हिंदू ज्यादा होंगे तो सड़क पर इफ्तारी कैसे होगी। यूपी में कोई सड़क पर इफ्तार पार्टी नहीं कर सकता, नमाज भी नहीं पढ़ सकता। मस्जिद से कोई आवाज भी नहीं आती। अब TMC सरकार से मुक्ति का समय आ गया है। 4 मई को जब रिजल्ट आएगा तो TMC के गुंडों को कहीं छुपने की जगह नहीं मिलने वाली है।' सीएम योगी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली में ये बातें कहीं। उन्होंने नदिया जिले की नवद्वीप और पूर्व वर्धमान जिले की कटवा सीट पर चुनाव प्रचार किया। इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के भाषण की बड़ी बातें… 1. ममता को बंगाल में जय श्रीराम बोलने से परेशानी बंगाल विभाजन के समय वंदे मातरम् हर बंगाली का हथियार बना था, लेकिन ममता दीदी को इन सबसे चिढ़ है। बंगाल में जय श्रीराम बोलने से उन्हें परेशानी होती है। कोलकाता हाईकोर्ट को आदेश देना पड़ा था कि जो लोग दुर्गा पूजा में अव्यवस्था फैला रहे हैं, उन्हें रोका जाए। बंगाल में माफिया राज की प्रतीक बनी यह सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। आपने परसों देखा होगा कि TMC के गुंडों ने कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। 2. यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यूपी में सब चंगा है कभी भारत की अर्थव्यवस्था में बंगाल का सबसे ज्यादा योगदान था। बेटियां और बहनें सुरक्षित हुआ करती थीं, लेकिन अब गुंडा टैक्स वसूला जा रहा। कैटल माफिया, सैंड माफिया और लैंड माफिया बढ़ रहे हैं। 2017 तक यूपी में भी यही स्थिति थी। व्यापारी पलायन कर रहे थे, लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। जय श्रीराम बोलने पर लाठी और गोली चलती थी। आज यूपी में डबल इंजन सरकार है। आज यूपी में न कर्फ्यू है, न दंगा है, यूपी में सब चंगा है। 3. बंगाल के सामने पहचान का संकट जिस बंगाल ने भारत को पहचान दी, आज उसी के सामने पहचान का संकट है। TMC की सरकार 15 सालों में माफिया राज, आतंक और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है। उसके गुंडे सरेआम घूम रहे हैं। पहले चरण की वोटिंग में लोगों ने रिकॉर्ड मतदान किया। अभी से जो बातें सुनाई दे रही हैं, जो नजारे दिखाई दे रहे हैं। उससे 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तब चारों ओर भगवा झंडा लहराता दिखेगा। 4. यूपी का बुलडोजर माफिया को मिट्टी में मिला देता है अयोध्या में भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर बन चुका है। कांग्रेस, कम्युनिस्ट और TMC रोक नहीं पाए। यूपी में अब रोप-वे बन रहे हैं, एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं। हर व्यक्ति को सुरक्षा की गारंटी है। यूपी का बुलडोजर एक्सप्रेस-वे ही नहीं बनाता, माफिया की हड्डी-पसली भी मिट्टी में मिला देता है। ममता दीदी कहती हैं कि खेला होबे। हम कहते हैं कि अब बंगाल जाग चुका है। अब खेला शेष, उन्नति शुरू। अब बंगाल में डबल इंजन की सरकार काम करेगी। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला, उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुपचाप चल रहा ईरान का तेल का खेल... PAK भी दे रहा साथ, अमेरिकी नाकेबंदी हुई फेल!
    Next Article
    सिकन्दराबाद सीट पर भाजपा से पहली पसंद अर्जुन सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार नवीन शर्मा, बसपा से हाजी इमरान; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment