Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    “जय श्रीराम” बोलने पर छात्रों को डांटने का आरोप:आरोपी शिक्षक बोला था- इतने सारी देवी-देवता, संकट में कौन बचाने आएगा; बजरंग दल ने किया हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में एक शिक्षक पर बच्चों के “जय श्रीराम” बोलने पर उन्हें डांटने का आरोप है। छात्रों का कहना है, क्लास में भगवान से जुड़े टॉपिक पर चर्चा हो रही थी। तभी हम लोग “जय श्रीराम” बोलकर अपनी बात कहने लगे। इसी बात पर शिक्षक ने हमें डांटा और “जय श्रीराम” बोलने से रोका। उन्होंने हम लोगों से पूछा था कि हिंदू धर्म में इतने देवी-देवता, संकट में कौन बचाने आएगा? कॉलेज की छुट्‌टी के बाद छात्रों ने इसकी शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से कर दी। उन लोगों ने कॉलेज आकर हंगामा किया और “जय श्रीराम” के नारे भी लगाए। हंगामे की जानकारी प्रिंसिपल तक पहुंचने पर शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। ये मामला शनिवार सुबह 11 बजे का है। 5 साल से स्कूल में पढ़ा रहे जनार्दन राम ये मामला कासगंज के सोरोंजी के संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज का है। शिक्षक का नाम जनार्दन राम है। वह करीब 5 साल से कॉलेज में पढ़ा रहे हैं। छात्रों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और इतिहास को गलत तरह से पेश करने का आरोप लगाया है। शिक्षक बोले- मेरी बात गलत समझी शिक्षक जनार्दन राम का कहना है, वह क्लास में बच्चों को एक कहानी और उदाहरण के माध्यम से कुछ समझा रहे थे। वह बच्चों को बता रहे थे कि अलग-अलग धर्मों में अलग मान्यताओं का स्वरूप होता है। जैसे मुस्लिम धर्म में खुदा और ईसाई धर्म में ईसा मसीह को माना जाता है। लेकिन हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं को माना जाता है। इसी बात को लेकर उन्होंने बच्चों से पूछा था कि यदि कोई व्यक्ति संकट में होगा तो इतने देवी-देवताओं में से उसे बचाने कौन आएगा। जनार्दन राम का कहना है कि उनकी इस बात को गलत समझा गया। वो किसी की भी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाह रहे थे। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक गोविंद महेरे ने कहा, शिक्षा के मंदिर में धार्मिक भेदभाव और देवी-देवताओं पर टिप्पणी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे शिक्षक बच्चों को सही नहीं गलत शिक्षा देंगे। ………………………………………………………… यह खबर भी पढ़ें- मुस्लिम बनने वाला आयुष बोला- चांदनी से ही शादी करूंगा:शामली में लड़की वालों ने कहा- बेवजह फंसाया, हमारी गलती तो चौराहे पर गोली मार दो शामली के रहने वाले आयुष मलिक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाने की बात कही है। आयुष ने अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी कुरैशी के साथ शादी करने की इच्छा भी जताई। कोर्ट ने आयुष को इसकी अनुमति देते हुए कहा- बालिग व्यक्ति के धर्म, निवास और जीवनसाथी की पसंद से जुड़े फैसलों पर केवल पारिवारिक असहमति के आधार पर रोक नहीं लगाई जा सकती। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम ने ईवीएम-वीवीपीएटी जांच के काम का निरीक्षण किया:आगामी विधानसभा चुनाव से पहले निर्देश, SOP पालन पर जोर
    Next Article
    आगरा के श्याम नगर में 6 महीने से जलभराव:घरों के बाहर भरा गंदा पानी, निकासी के इंतजाम नहीं, पैर टूटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment