Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जितकरी गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग की मौत:डेढ़ घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे, चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के सरीला तहसील क्षेत्र के जिटकरी गांव में मोरम खनन से जुड़े एक तेज रफ्तार ट्रक ने शनिवार सुबह एक किसान को टक्कर मार दी। हादसे के बाद किसान को समय पर मदद नहीं मिल पाई, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक तड़पने के बाद अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे '25/25 खंड' में हुई। गांव निवासी 55 वर्षीय फूल सिंह पुत्र बीरबल अपने खलियान जा रहे थे, तभी खदान मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पास की खदान के कांटे पर मौजूद कर्मचारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया। बाद में ग्रामीणों ने निजी साधन से फूल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरीला पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक फूल सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सुशीला, एक पुत्र रमाकांत और दो विवाहित पुत्रियां हैं। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में '25/25 खंड' सहित कई जगहों पर दिन-रात मोरम का खनन हो रहा है। ओवरलोड ट्रकों की लगातार आवाजाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्षेत्राधिकारी साहरुख खान ने कहा कि यह घटना ट्रक से हुई है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का प्रदर्शन:मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
    Next Article
    बागपत में सिपाही लाइन हाजिर:बजरंग दल कार्यकर्ताओं से अभद्रता के आरोप पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment