Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, वह गिरफ्तार:कारोबारी के बेटे की हत्या में उम्रकैद की सजा मिली थी; नाम बदलकर 25 साल से फरार था

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के EX मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से अरेस्ट कर लिया गया है। यह अरेस्टिंंग दिल्ली पुलिस ने की है। सलीम वास्तिक नाम और पहचान छिपाकर गाजियाबाद में रह रहा था। मर्डर और अपहरण के केस में पुलिस को उसकी तलाश थी। दिल्ली की कोर्ट से सजा भी हुई, लेकिन दिल्ली और यूपी पुलिस उसे पहचान नहीं सकी। वह 25 साल से फरार था। दिल्ली के गोकलपुरी थाने में सलीम खान के खिलाफ अपहरण, रंगदारी, हत्या का केस दर्ज है। उसे शनिवार की सुबह उसके घर से अरेस्ट किया गया। पुलिस उसे थाना में ले जाकर पूछताछ कर रही है। आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है सलीम वास्तिक का असली नाम सलीम खान पुत्र नूरहसन है। वह शामली के नानूपुरा का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम ने दिल्ली के 13 साल के संदीप बंसल का अपहरण किया था। उसके बाद रंगदारी मांगी और फिर हत्या कर दी। जहां पुलिस ने गोकलपुरी थाना, दिल्ली में केस दर्ज किया था। 13 साल के बच्चे की हतया बहुत ही चर्चित थी। दिल्ली पुलिस ने सलीम को अरेसट कर जेल भेजा था। साल 1997 में उसे आजीवन की सजा हुई, 2000 में उसे बेल मिली, लेकिन तभी वह फरार हो गया। 25 सालों में वह शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रहता रहता। जानलेवा हमले से चर्चा में आया पिछले दिनों सलीम वास्तिक चर्चा में तब आया जब दो महीने पहले 27 फरवरी 2026 की सुबह दो भाइयों ने मिलकर उसको उसके घर में 14 चाकू मारे थे। एक महीने तक चले इलाज के बाद सलीम की हालत में सुधार हुआ। उस पर हमले के आरोपी दोनों भाई एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। गला रेतने की कोशिश की थी। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और परिवार को सूचना दी थी। परिजन सलीम को अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) रेफर कर दिया गया था। उनके शरीर पर सीने, पेट, गर्दन, बाजू और पैर में 14 जख्म हैं। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर AIMIM नेता समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। घटना पर सीएम योगी ने कहा था- कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी में आतंक की कोई जगह नहीं है। सलीम यूट्यूब पर 'सलीम वास्तिक 0007' के नाम से चैनल चलाते हैं। इस्लाम, मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाते हैं। तीन हफ्ते पहले उन्हें वीडियो पोस्ट किया था। कहा था- मेरा फेसबुक-इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया। 3.5 लाख फॉलोवर थे। ऐसे गुंडागर्दी से तुम लोग मुझे चुप नहीं करा सकते। इससे तुम्हारा मजहब सही नहीं हो जाएगा। तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। जब तक BJP सरकार है। हिंदू ताकत में है। ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया। अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया। उस्मान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और एक स्थानीय AIMIM नेता अजगर को नामजद किया है। आरोप लगाया है कि इन लोगों ने ही सलीम की हत्या की साजिश रची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 42 हजार पदों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कलावा-कंगन-ताबीज सब उतरवाए; 3 दिन में 25 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे
    Next Article
    नोएडा कारोबारियों ने मांगी 12 महीने 15 % प्रोत्साहन राशि:NEA ने लखनऊ में IDC से की मुलाकात, बोले "सैलरी बढ़ने मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ा आर्थिक दबाव"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment