Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिस जिम में डॉक्टर से रेप वहां लेडीज ट्रेनर नहीं:80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट के लिए आती; बरेली में आरोपी अकरम-आलम ने लगाए हिडेन कैमरे

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में जिस अल्टीमेट जिम में हिंदू महिला डॉक्टर के साथ रेप हुआ, वहां लेडीज ट्रेनर तक नहीं हैं। इस जिम में हाई प्रोफाइल करीब 80 हिंदू महिलाएं वर्कआउट के लिए आती हैं। इन सब को चार पुरुष ट्रेनर ही वर्कआउट कराते थे। रेप के आरोपी संचालक सगे भाई अकरम बेग और आलम बेग गिरफ्तार हैं। पीड़ित महिला डॉक्टर ने बताया- दो साल तक वीडियो दिखाकर अकरम और आलम ने ब्लैकमेल किया। संबंध भी बनाए। अकरम ने न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो अकरम ने उन्हें 90 लाख का प्लॉट बेचने का दबाव बनाया। लगातार बढ़ रहे मानसिक दबाव और उत्पीड़न के बाद पीड़ित डॉक्टर ने आखिरकार हिम्मत जुटाई। पुलिस में शिकायत की। फिर दोनों आरोपी अकरम बेग और आलम बेग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया पुलिस के हाथ वह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी लगी है, जिसमें आरोपी महिला डॉक्टर को धमकाते हुए 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। वहीं, इस मामले में महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने भी नाराजगी जताई है। पुष्पा पांडे बुधवार को डीएम अविनाश सिंह से मिलीं। उन्होंने डीएम से सभी जिम और पार्लर की जांच करने को कहा है। कहा- हर जिम में महिला ट्रेनर होना चाहिए। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अब आरोपियों के बारे में जानिए- दोनों आरोपियों की पत्नियां हैं PhD सिविल लाइंस में बड़े डाकखाना के सामने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई जागन सिंह का दो मंजिला आवास है। इसके फर्स्ट फ्लोर पर अल्टीमेट जिम है। जिम 10 साल से यहां चल रहा है। इसे जागन सिंह ने रेंट पर दिया है। आरोपी अकरम और आलम कुल 7 भाई हैं। इन दोनों के अलावा बाकी पांच भाई अपने अलग-अलग व्यापार करते हैं। अलग घरों में रहते हैं। अकरम की दो बेटियां हैं, जबकि आलम की एक छोटी बेटी और एक बेटा है। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो दोनों भाइयों की पत्नियां PhD धारक हैं। आलम की पत्नी, जो कानून में PhD हैं, पहले शाहजहांपुर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाती थीं, लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। दशक पुराना है जिम का कारोबार अकरम के पिता का देहांत हो चुका है और घर में 80 वर्षीय बुजुर्ग मां है जो डायबिटिक हैं। अकरम और आलम अब अलग-अलग रहते हैं। अकरम सिविल लाइंस के एक अपार्टमेंट में रहता है, जबकि आलम ओल्ड सिटी के घेर जाफर स्थित पुश्तैनी मकान में रहता है। आलम के साथ ही उसकी बुजुर्ग मां, बुआ और फूफा रहते हैं। आरोपी अकरम और आलम लंबे समय से अल्टीमेट जिम चला रहे हैं। पहले यह जिम ओल्ड सिटी में हुआ करता था, लेकिन करीब 10 साल पहले इसे सिविल लाइंस में शिफ्ट किया। गिरफ्तारी के बाद आलम की पत्नी ने अपने पति और जेठ को निर्दोष बताया है। उनका दावा है कि महिला डॉक्टर से किसी बात पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उन्हें झूठा फंसाया गया है। उन्होंने पुलिस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए इसे साजिश करार दिया है। सेपरेट रूम में हिडेन कैमरे लगाकर वीडियो शूट करता जांच में सामने आया है कि अकरम खुद को फिट दिखाने के लिए नकली विग लगाता था। जिम के अंदर उसने एक अलग सेपरेट रूम बना रखा था। इस रूम में हिडेन कैमरे लगाए थे। आरोप है कि वह वर्कआउट के दौरान महिलाओं को नशीला पेय पिलाकर बेसुध कर देता था। फिर उनके साथ गलत काम करता था। इन सारी करतूतों को हिडेन कैमरों के जरिए रिकॉर्ड करते थे, ताकि बाद में ब्लैकमेल किया जा सके। पुलिस कस्टडी में आरोपी गिड़गिड़ाए- गलती हो गई शिकायत के बाद SSP के निर्देश पर पुलिस की 3 टीमें बनाई गई थीं। मंगलवार को मुख्य आरोपी अकरम बेग और आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में दोनों भाई गिड़गिड़ाते हुए दिखे। दोनों ने कहा- हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपी बोले- कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए जिम संचालक अकरम बेग ने बताया कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से जल्दी घुल-मिल जाता था। वह उन्हें तेजी से वजन कम करने का लालच देकर अपना बनाया हुआ ड्रिंक पिलाता था। फिर सीसीटीवी की मदद से अश्लील वीडियो बनाता था, जिससे बाद में मोटी रकम वसूली जा सके। दोनों भाइयों ने कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आलम के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छेड़खानी के कई केस दर्ज हैं। जिम से बरामद पेन ड्राइव में अश्लील वीडियो मिले पुलिस ने आरोपियों के जिम की तलाशी ली। सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया- जिम से पेनड्राइव बरामद हुई, जिसमें अश्लील वीडियो थे। साथ ही दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जिम में कई संदिग्ध 'शक्तिवर्धक' दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बूस्टर और सिरिंज मिलीं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- UP में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट; जिस पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में, उसने कल पंजाब में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के संवेदनशील ठिकानों पर सीरियल धमाके और पुलिस टीम पर हमले की साजिश रच रहे थे। आरोपियों में बाराबंकी निवासी 23 साल का दानियान अशरफ और कुशीनगर का रहने वाला 20 साल का कृष्णा मिश्रा है। दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल- सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, नतीजों के बाद 6वां मर्डर; तमिलनाडु CM पर संशय; आतंकी साजिश रच रहे 2 संदिग्ध यूपी से गिरफ्तार
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में AC फटने से घर में लगी आग:सामान जलकर राख, धुआं उठते ही लोगों ने भागकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment