Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेपी नड्डा ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारतअभियान किया शुरू:ग्रेटर नोएडा में टीबी मुक्त भारत ऐप व अर्बन वार्ड इनिशिएटिव का उद्घाटन

    2 hours ago

    1

    0

    विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने टीबी मुक्त भारत ऐप (खुशी-e-नि:क्षय मित्र) और टीबी फ्री अर्बन वार्ड इनिशिएटिव का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने नि:क्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन टीबी मरीजों तक घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार 2026 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह 100-दिवसीय अभियान जनभागीदारी, तकनीकी नवाचार और सामुदायिक सहयोग के माध्यम से इस लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। नड्डा ने टीबी पोषण अभियान पर भी चर्चा की, जिसका उद्देश्य टीबी रोगियों के स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनभागीदारी की महत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति, संस्थान और समुदाय का सहयोग इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश की उपलब्धियों और प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि "टीबी उन्मूलन को जन-आंदोलन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।" पाठक ने बताया कि 7 दिसंबर 2024 से 9 मार्च 2026 तक प्रदेश में 3 करोड़ 28 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बर्खास्त आयुष्मान मैनेजर अरुण मौर्य पर शिकंजा:ठगी के आरोप में दो और नई एफआईआर दर्ज
    Next Article
    जस्टिस अतुल श्रीधरन का रोस्टर बदला:अब सिविल मामलों की करेंगे सुनवाई, बरेली नमाज प्रकरण से जुड़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment