Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिप लाइन झूले से 45 फीट नीचे गिरा बच्चा, मौत:आगरा में सेफ्टी बेल्ट का हुक टूटा; पिता बोले- घुमाने लाया था, लाश कैसे ले जाऊं

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में चूड़ी कारोबारी के 16 साल के बेटे की जिप लाइन झूले से गिरकर मौत हो गई। वह मां-बाप और भाई के सामने ही 45 फीट ऊंचे झूले से सिर के बल नीचे गिरा। लड़का जैसे ही जिप लाइन में एक छोर से दूसरे छोर की तरफ बढ़ा, उसकी सेफ्टी बेल्ट का हुक टूट गया। रेलिंग से टकराता हुआ नीचे गिरा। मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बेटा जब जिप लाइन झूले पर था, तो नीचे मां और भाई वीडियो बना रहे थे। पूरा हादसा उनके फोन में रिकॉर्ड हो गया। घटना शहर के ताजगंज में रविवार शाम 6.20 बजे हुई। कुनाल का परिवार फिरोजाबाद से आगरा घूमने आया था। माता-पिता बेटे की लाश से लिपटकर रोते-रोते बेसुध हो गए। पिता ने रोते हुए कहा- जिप लाइन संचालक की लापरवाही की वजह से मेरा बेटा चला गया। मैं तो उसे घुमाने लाया था, अब उसकी लाश कैसे घर लेकर जाऊं? हादसे के बाद पुलिस ने जिप लाइन का संचालन बंद करा दिया। एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी ने बताया- संतोष दुबे ईओडी (एवरी अदर डे) एडवेंचर कंपनी का मैनेजर है। अभिषेक सेफ्टी इंचार्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि प्रॉपर मेंटिनेंस नहीं होने के चलते हुक टूटा था। इसी के चलते हादसा हुआ। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने कहा- कुनाल के पिता की एप्लिकेशन पर ताजगंज थाने में बीएनएस की धारा- 105 (गैरइरादतन हत्या का केस) में दर्ज किया गया है। इसमें कंपनी के मालिक और सेफ्टी इंचार्ज को नामजद किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- बेटे की जिद पर पिता ने जिपिंग के लिए हां की थी फिरोजाबाद के चूड़ी कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया- मेरे 2 बेटे हैं। बड़ा बेटा कुनाल 11वीं में पढ़ता था। छोटा मयंक है। संडे होने की वजह से फैमिली के साथ आगरा आए थे। सुबह पहले खाटू श्याम मंदिर गए। वहां से गोल्ड सिनेमा में फिल्म देखी। इसके बाद शाम 5 बजे ताजगंज की चौपाटी पर पहुंचे। कुनाल को एडवेंचर का शौक था। जिप लाइन को देखकर वह जिद करने लगा। कहने लगा कि उसे भी जिपिंग करनी है। मैंने हामी भर दी। हमने 400 रुपए का टिकट खरीदा। जब बेटा जिप लाइन पर जाने लगा, तो छोटे भाई मयंक से बोला- तुम मेरा वीडियो बनाते रहना। मयंक ही कुनाल का वीडियो बना रहा था। लाश के बगल में बैठकर रोते रहे माता-पिता प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारियों ने बच्चे को जिप लाइन पर चढ़ाया और बेल्ट पहनाई। उसे दूसरे छोर की तरफ छोड़ा गया। इसी दौरान हादसा हो गया। बच्चा पहले लोहे की जाली से टकराया, फिर सीधे जमीन पर आ गिरा। माता-पिता ने दौड़कर बेटे को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वे बेटे की लाश के बगल में बैठकर रोते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वीडियो में दिखा बच्चे के माता-पिता का दर्द पिता (रोते और लोगों से गुहार लगाते हुए)- पुलिस को फोन लगा दो... पुलिस को फोन लगा दो कोई। एक बार हमारे कहने से फोन लगा दो। अपने-अपने बच्चों को संभालो, यहां मत लाया करो कोई भी... अपने बच्चों को। हाथ जोड़कर निवेदन है कि चौपाटी में किसी को मत लाना। यहां बहुत लापरवाही है। किसी का कोई ध्यान नहीं रखते हैं। पैसों के नाम पर लूटते हैं और लापरवाही इतनी कि बच्चों का कोई ध्यान ही नहीं है। मां (रोते हुए)- कोई तो पुलिस को फोन लगा दो... कोई फोन लगा दो। आस-पास कई लोग खड़े होकर माता-पिता को देखते रहे। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन पर बात या रिकॉर्डिंग करते रहे। पिता बोले- समय पर इलाज नहीं मिला, मेरी आंखों के सामने मौत हुई पिता पंकज अग्रवाल ने बताया- पुलिस ने भी जांच में मानकों में कमी की बात स्वीकार की है। हादसे के बाद चौपाटी में प्राथमिक इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। न ही अस्पताल ले जाने के लिए कोई गाड़ी मौजूद थी। इस वजह से बेटे को समय पर इलाज नहीं मिल सका। मेरी आंखों के सामने ही उसकी मौत हो गई। पुलिस कमिश्नर बोले- दोषियों के खिलाफ एक्शन लेंगे हादसे के बाद आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ADCP हिमांशु गौरव ने बताया कि एडवेंचर गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा उपकरणों और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या लापरवाही की वजह से। ADA ने 1 साल पहले कंपनी को ठेका दिया था आगरा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने ताजगंज में जयपुर के मसाला चौक की तर्ज पर साल- 2023 में चौपाटी विकसित की थी। शुरुआत में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन, एक साल बाद लोगों का आना कम हो गया। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में EOD (एवरी अदर डे) एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालन का ठेका दिया गया। कंपनी ने यहां जिप लाइनिंग, जिप साइक्लिंग, गो-कार्टिंग और बुलराइड जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स शुरू किए। इसके बाद रोमांच पसंद करने वाले युवाओं की यहां आवाजाही बढ़ने लगी। ईओडी एडवेंचर कंपनी के पास चौपाटी के अलावा आगरा के सुभाष पार्क का भी ठेका है। सुभाष पार्क भी एडीए के अंडर में आता है। एडीए वीसी ने हादसे के बाद 5 सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें एडीए सचिव, रिचा कौशिक पीपी, चीफ इंजीनियर सजीव कुमार, एक्सईएन विद्युत अनिल कुमार और प्रभारी प्रवर्तन जांच करेंगे। अब एवरी अदर डे कंपनी के बारे में जानिए? यह थीम आधारित एडवेंचर पार्क कंपनी है। इसके पार्क दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा और करनाल समेत कई शहरों में मौजूद हैं। इन पार्कों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और एडवेंचर गतिविधियां उपलब्ध होती हैं। जानिए कौन हैं ADA की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली एम. अरुन्मोली आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की उपाध्यक्ष (VC) हैं। इन्हीं के कार्यकाल में EOD (एवरी अदर डे) एडवेंचर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संचालन का ठेका दिया गया था। अरुन्मोली 2017 बैच की यूपी कैडर की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने 23 अगस्त, 2024 को एडीए उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया था। एम. अरुन्मोली इससे पहले गोंडा में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात थीं। वहीं, आगरा में साल- 2019 से 2021 तक जॉइंट मजिस्ट्रेट और सदर उपजिलाधिकारी (SDM) के रूप में भी काम कर चुकी हैं। जिप लाइन क्या होती है, जानिए... जिप लाइन एक तरह के झूले जैसा एडवेंचरस खेल होता है। इसमें एक मजबूत तार या केबल दो ऊंची जगहों के बीच लगी होती है। व्यक्ति को सुरक्षा बेल्ट और हुक से इस तार से बांध दिया जाता है। जब उसे छोड़ा जाता है, तो वह तार के सहारे फिसलते हुए एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचता है। इसमें व्यक्ति हवा में लटककर तेजी से आगे बढ़ता है, इसलिए इसे रोमांचक खेल माना जाता है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- दूल्हे का हत्यारोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर, जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई के साथ वारदात की थी, लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे की हत्या के आरोपी रवि यादव (28) को पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक लाख का इनाम था। उसने दुल्हन के ममेरे भाई के साथ मिलकर 24 दिन पहले यानी 1 मई को दूल्हे की हत्या कर दी थी। वजह यह थी कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे। दोनों इसके खिलाफ थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी डिप्टी CM के चार्टर्ड प्लेन का एक इंजन बंद:रनवे पर धुआं निकला; मुरादाबाद में उड़ान भरने जा रहा था
    Next Article
    प्रेमानंदजी की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा:मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए; तबीयत बिगड़ने के बाद 9 दिन से पदयात्रा बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment