Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्ञानवापी का शृंगार गौरी मंदिर एक साल बाद खुला:2 किमी लंबी लाइन, महिलाएं बोलीं- ज्ञानवापी मुक्त करो; ऑस्ट्रेलिया की मारिया ने जयकारे लगाए

    9 hours ago

    2

    0

    वाराणसी की ज्ञानवापी में मां श्रृंगार गौरी मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन के लिए 2 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। यह मंदिर हर साल चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दर्शन के लिए खोला जाता है। यानी, अब यह मंदिर अगले साल खुलेगा। ज्ञानवापी की वादी चार महिलाएं भी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। इन्होंने ‘ज्ञानवापी मुक्त करो’ के नारे लगाए। इन महिलाओं ने ज्ञानवापी के मंदिर होने का दावा करते हुए कोर्ट में केस कर रखा है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा घेरे में श्रद्धालुओं की एंट्री कराई गई। 25 मिनट की पूजा के दौरान श्रृंगार गौरी मंदिर के टूटे प्राचीन पत्थरों को सिंदूर-चंदन लगाया गया। मंत्र पढ़कर मां की आराधना की गई। श्रद्धालु शंखनाद और डमरू की गूंज के बीच ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते रहे। ऑस्ट्रेलिया की मारिया भी माता के जयकारे लगाती रहीं। 3 तस्वीरें देखिए… 1992 के बाद नियमित पूजा पर लगी रोक 1992 तक मां श्रृंगार गौरी का नियमित दर्शन-पूजन किया जाता था। अयोध्या में बाबरी विध्वंस के बाद सुरक्षा कारणों से नियमित दर्शन पर रोक लगा दी गई। इसके बाद साल में एक दिन चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दर्शन के लिए मंदिर खोला जाने लगा। 18 अगस्त 2021 को 5 महिलाओं ने वाराणसी कोर्ट में नियमित पूजा को लेकर वाद दायर किया था। मां श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट के आदेश पर परिसर में सर्वे कराया गया था। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि परिसर के तहखाने में शिवलिंग मौजूद है, जबकि मुस्लिम पक्ष ने इसे फव्वारा बताया था। पांच याचिकाकर्ताओं का नेतृत्व दिल्ली की राखी सिंह कर रही हैं। बाकी चार महिलाएं सीता साहू, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी और रेखा पाठक बनारस की हैं। मां शृंगार गौरी के दर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेग्नेंट महिला को अमेरिकी कंपनी ने वर्क-फ्रॉम होम नहीं दिया:जन्म के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत हो गई, ₹200 करोड़ जुर्माना
    Next Article
    मंत्री निषाद ने बुलेट चलाई, 3000 बाइक संग रैली निकाली:गोरखपुर में चुनावी शंखनाद, बोले- सपा ने पढ़ाई, बसपा ने रोजी-रोटी छीनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment