Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू:बरेली में समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर

    10 hours ago

    2

    0

    बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। यह निगरानी अब प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनपद मुख्यालय से की जाएगी। यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप लागू की गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों के स्तर पर जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग शुरू की थी, जिसके बाद अब इसे जनपद स्तर पर भी प्रभावी किया गया है। मॉनिटरिंग के दौरान जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। साथ ही, निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि जनता दर्शन शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि खंड विकास अधिकारियों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के कार्यालयों में आयोजित जनता दर्शन की भी तहसील स्तर से लाइव मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। इसका लक्ष्य हर स्तर पर शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांग पेंशन न मिलने पर डीएम सख्त:सिकंदरपुर समाधान दिवस में त्वरित निस्तारण के निर्देश
    Next Article
    मिर्जापुर जंगल में युवक का शव मिला:पेड़ से लटका मिला था, आर्केस्ट्रा में नाचता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment