Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में थ्रेसर मशीन में फंसकर मजदूर की मौत:पैर पिसकर गायब, हड्डियां चकनाचूर हुईं; मड़ाई करते समय मशीन ने खींचा अंदर

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में एक मजदूर की थ्रेसर मशीन में फंसकर मौत हो गई। इस हादसे में मजदूर का पूरा पैर थ्रेसर में पिस गया, जिसमें पैरों की हडि्डयां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। मजदूर थ्रेसर पर चढ़कर गेहूं की मड़ाई कर रहा था। उसी दौरान थ्रेसर ने मजदूर को अंदर खींच लिया। मजदूर के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कटे के निशान हैं। मशीन के कई जगह खून के छीटे के निशान पड़ गए है। घटना की जानकारी होते ही मजदूर के परिजन खेत में पहुंच गए। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी गर्भवती भी है। दोनों के पहले से दो साल का बेटा है। अब जानिए पूरा मामला… यह घटना गुरुवार दोपहर बरसठी थाना क्षेत्र के चक मलाई गांव में हुई। मृतक की पहचान मुलायम बनवासी (35) के रूप में हुई है। बनवासी भदराव गांव का रहने वाला था। वह गुरुवार को चक मलाई गांव में राकेश गौतम के खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। वह गेहूं का बोझ खोलकर थ्रेसर में डाल रहा था, तभी अचानक मशीन की चपेट में आ गया। थ्रेसर मशीन बनवासी को अंदर खींच लिया, जिसमें बनबासी की मौके पर ही मौत हो गई। यह बेहद ही वीभत्स हादसा था। थ्रेसर मशीन में अंदर चले जाने से बनबासी के पैर का निचला हिस्सा पूरी तरह पिस गया। पैरों की हडि्डयां चकनाचूर हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर मशीन बंद कराया। मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल परिवार वालों को सूचना पहुंचाई। शव देख भभक-भभककर रोने लगी पत्नी घटनास्थल पर बनबासी की पत्नी पूजा अपने बच्चे के साथ खेत में पहुंची। शव देखकर वह भभक-भभककर रोने लगी। जानकारी के अनुसार पत्नी पूजा दो महीने की गर्भवती है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बनबासी का शव थ्रेसर से खींचकर बाहर निकाला। मृतक के शव पर कई जगह कट के निशान थे। थ्रेसर के अनेक हिस्से में खून के छीटें पड़ गए थे। मुलायम बनवासी मूल रूप से बनकट (मोढ़) का निवासी था, लेकिन विवाह के बाद से अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। वह इन दिनों गांव निवासी उपेंद्र सरोज के ट्रैक्टर पर रहकर मड़ाई का काम कर रहा था। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव खेत में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने खेत में मौजूद लोगों से पूछताछ करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज डीएम ने सोरों नगर पालिका का निरीक्षण किया:साफ-सफाई, पेयजल, अभिलेख व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    Next Article
    हाथरस प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment