Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालते ही लिया फैसला

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के नए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, बदलापुर की उपजिलाधिकारी योगिता सिंह को मछलीशहर का एसडीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, मछलीशहर के उपजिलाधिकारी न्यायिक शिव प्रताप को अब बदलापुर का एसडीएम बनाया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव कार्यप्रणाली में गति लाने और जनसेवा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। नवागत जिलाधिकारी के इस निर्णय से क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, विकास योजनाओं और राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान ही प्रशासन की असली पहचान है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS नेहा जैन ने केस्को MD पद पर ज्वांइन किया:कानपुर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत पर हुए समाधन के बाद अनिवार्य रूप से फीडबैक लिया जायेगा
    Next Article
    रिक्शा चालक को पीटने वाली युवती तमंचे संग गिरफ्तार:अमरोहा में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment