Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई

    15 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान अप्रैल 2026 का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने किया। उन्होंने टीबी चिकित्सालय परिसर से एक जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस जागरूकता रैली में बैनर, पोस्टर, संचारी रोगों से संबंधित नारे और माइकिंग वाहन शामिल थे। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कर्मचारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली टीबी चिकित्सालय परिसर से शुरू होकर महात्मा गांधी तिराहे तक गई और वहीं समाप्त हुई। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डॉ. बी.सी. पंत, डॉ. नरेंद्र सिंह, डीटीओ डॉ. विशाल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा और चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। पशुपालन विभाग से डॉ. निशा, कृषि विभाग से बी.पी. सिंह और माध्यमिक शिक्षा विभाग से डॉ. कमलेश यादव (प्रिंसिपल/नोडल संचारी) भी मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद जौनपुर के कर्मचारियों ने कूड़ा वाहन, फॉगिंग मशीन और स्प्रे मशीन के साथ रैली में सहयोग किया। मलेरिया, फाइलेरिया, टीबी और कुष्ठ चिकित्सालय/कार्यालय के समस्त स्टाफ, डीसी पाथ श्री अमरेश कुमार, तथा नगरीय क्षेत्र जौनपुर की आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इस रैली का हिस्सा बने। रैली के माध्यम से मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, टीबी और कुष्ठ जैसे सभी संचारी रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नारों, माइकिंग, पोस्टरों और पैम्फलेटों के जरिए लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुकदमे से नाम हटाने के लिए मांगे 20 हजार रुपये:अमेठी में ऑडियो सामने आने पर एसपी ने दरोगा को किया निलंबित, सीओ को जांच सौंपी
    Next Article
    भटनी में गैस न मिलने से उपभोक्ता नाराज:देवरिया में सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment