Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत:परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया, अस्पताल परिसर में किया हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सामान्य प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अब जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, पट्टी दयाल गांव निवासी राहुल निषाद अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बदलापुर सीएचसी लेकर आए थे। यहां लक्ष्मी देवी ने सामान्य प्रसव के बाद एक स्वस्थ नवजात बेटे को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही लक्ष्मी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। प्रसूता की मौत, नवजात सुरक्षित स्थिति गंभीर होते देख ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन लक्ष्मी देवी को जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर किया गया। हालांकि, बदलापुर सीएचसी से रेफर किए जाने के लगभग तीन घंटे बाद लक्ष्मी देवी की जौनपुर में ही मौत हो गई। नवजात बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजन शव को वापस बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय दूबे ने बताया- प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि परिजन उसे जिला अस्पताल के बजाय निजी अस्पताल ले गए, जहां करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में हार्ट अटैक से हिस्ट्रीशीटर की मौत:मारपीट में घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती था
    Next Article
    IPL- सैमसन का अर्धशतक:कार्तिक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी, स्कोर 96/2; दिल्ली ने 156 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment