Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर का विरोध:कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी चौक से हाइडिल तक पैदल मार्च निकाला और धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जबरन स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं को लूट रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर बिजली कटौती से जनता परेशान है, वहीं प्रीपेड मीटरों से आ रहे अधिक बिलों से उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। डॉ. सिंह ने सरकार पर तानाशाही और जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बुलडोजर का भय दिखाकर मनमाने तरीके से काम कर रही है और नई समस्याएं खड़ी कर रही है। उन्होंने पुरानी मीटर व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने की मांग करते हुए कहा कि जनता में आक्रोश और भय व्याप्त है। आरिफ खान ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के भारी विरोध के कारण सरकार ने नए बिजली मीटर लगाने का काम स्थगित किया है। उन्होंने मांग की कि इस स्थगन को पूरी तरह से रद्द किया जाए और गठित जांच टीम की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट मीटरों के माध्यम से अब तक जबरन वसूले गए बिजली बिलों को वापस कर उपभोक्ताओं को राहत दी जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में, उन्होंने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता को सौंपा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:हाईवे पर उतरीं कार्यकर्ता, कांग्रेस–सपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
    Next Article
    बदायूं अग्निशमन विभाग को मिले दो नए वाटर टेंडर:SSP अंकिता शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, अब बेड़े में 6 वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment