Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में अचानक बदला मौसम, बूंदाबांदी शुरू:गेहूं-सरसों को नुकसान की आशंका, 30 मिनट तक हुई बूंदाबांदी

    2 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। लगभग सुबह 10 बजे ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आसमान में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलीं। यह बूंदाबांदी करीब 30 मिनट तक रही, जिसके बाद आसमान में बादल छा गए। तेज हवा और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। इसके अलावा, कुछ जगहों पर कटी हुई सरसों की फसल गीली हो गई है और आलू की खुदाई का काम भी प्रभावित हुआ। बदले मौसम का असर आम के बौर पर भी देखा गया। हालांकि, कृषि अधिकारियों ने कहा कि अभी तक फसलों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 80 प्रतिशत और हवा की रफ्तार लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 115 पर पहुंच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्र के दूसरे-दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा,मंदिरों में उमड़ी भीड़:देवरिया में देवरही मंदिर समेत प्रमुख शक्तिपीठों पर दर्शन के लिए लंबी कतारें
    Next Article
    गोंडा में बदला मौसम: काले बादल, बारिश और अंधेरा:तापमान में गिरावट, कई इलाकों की बिजली कटी; 24 घंटे का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment