Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 56,882 अभ्यर्थी देंगे टीईटी परीक्षा:2, 3 और 4 जुलाई को 23 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    18 hours ago

    2

    0

    जौनपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 56,882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जनपद के 23 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा को शुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विस्तृत योजना तैयार की है। परीक्षा 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। 4 जुलाई को परीक्षा केवल एक पाली में होगी। प्रत्येक पाली में लगभग 10,000 से 11,000 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 5 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने केंद्र अधीक्षकों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना केंद्र अधीक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बभनगांवा तालाब फिर गंदे पानी से भरा:बस्ती में एक करोड़ की सौंदर्यीकरण परियोजना पर सवाल, स्थिति जस की तस
    Next Article
    तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, महिला शिक्षक घायल:बांदा में दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी, चालक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment