Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 4 लाख से अधिक वाहन, पार्किंग बड़ी समस्या:15 साल से जगह नहीं, शाही किले के पास भी कब्जा, स्कूल छूटते ही जाम

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण पार्किंग की समस्या गंभीर हो गई है। जिले में चार लाख से अधिक पंजीकृत वाहन हैं, लेकिन पिछले 15 वर्षों से नगर में पार्किंग के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया है। पार्किंग की समस्या को देखते हुए, पहले शाही किले के पास वाहनों को खड़ा करने के लिए एक स्थान तय किया गया था। हालांकि, व्यावसायिक और अन्य वाहन चालकों ने इसका उपयोग नहीं किया। वर्तमान में इस जगह पर रेहड़ी-पटरी और फास्ट फूड दुकानदारों का कब्जा हो गया है। रोजाना तहसीलों और कस्बों से बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए जिला मुख्यालय आते हैं। पार्किंग की सुविधा न होने के कारण उन्हें वाहनों को खड़ा करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर नगर की सभी सड़कों पर भीषण जाम लग जाता है। एक साथ कई बसों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। इस जाम का सर्वाधिक प्रभाव सद्भावना मोड़ से कचहरी और ओलंदगंज जाने वाले मार्गों पर देखा जाता है। ये मार्ग एकल होने के बावजूद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात धीमा हो जाता है और वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल वाहन पोर्टल पर अपलोड न करने पर:अम्बेडकरनगर में मान्यता रद्द करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र
    Next Article
    इटावा में अस्पताल कर्मचारियों पर राहगीरों से मारपीट का आरोप:वीडियो आने के बाद राजपूत समाज में बढ़ा आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment