Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 14 अप्रैल को बंद रहेंगी शराब की दुकानें:डॉ. अंबेडकर जयंती पर आबकारी अधिकारी ने दिए निर्देश

    7 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के जिला आबकारी अधिकारी विष्णु प्रताप सिंह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को जनपद की सभी शराब दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। यह आदेश समस्त थोक एवं फुटकर बिक्री अनुज्ञापियों के लिए जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, सीएल2, एफएल2/2बी, मॉडल शॉप और बार जैसे सभी आबकारी अनुज्ञापन भी बंद रहेंगे। यह निर्देश संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की धारा-59 में दिए गए प्रावधानों और अनुज्ञापन की शर्तों के अनुपालन में जारी किया गया है। अधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में यह बंदी सुनिश्चित की जाएगी। इस बंदी के लिए नियमानुसार कोई प्रतिफल (मुआवजा) देय नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुआनो नदी की बदहाली पर अभाविप का विरोध:प्रदूषण रोकने और मलबा हटाने के लिए प्रशासन को अल्टीमेटम
    Next Article
    आपकी पत्नी खूबसूरत नहीं है, इसलिए घर नहीं मिलेगा:हैरिग्टनगंज में प्रधान पर आरोप, PM आवास योजना के बारे में पूछने पर युवक से कही विवादित बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment