Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के विश्वविद्यालय ने गाजीपुर में परीक्षा केंद्र निरस्त की:नकल की शिकायत पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्रों को दूसरे कॉलेज भेजा

    17 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने गाजीपुर के महाबली बालचंद्र महाविद्यालय, सदरपुर बुद्धूपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। यह कार्रवाई केंद्र पर नकल की शिकायतें मिलने के बाद की गई। इस केंद्र पर परीक्षा दे रहे सभी छात्रों को अब दूसरे महाविद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नकल की शिकायतें मिलने के बाद यह केंद्र निरस्त किया गया है। महाबली बालचंद्र महाविद्यालय, सदरपुर बुद्धपुर के सभी परीक्षार्थी 22 अप्रैल से अपनी शेष परीक्षाएं स्वर्गीय किशुन चंद्र बखरी बाबा महाविद्यालय, तियरा बिरनो (गाजीपुर) में देंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नकल या अनियमितता से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं।जौनपुर और गाजीपुर सहित कुल 380 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम से अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी कर रहे हैं, ताकि परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नारी शक्ति पदयात्रा: उन्नाव से सैकड़ों महिलाएं लखनऊ रवाना:CM आवास से विधानसभा तक मार्च, नारी वंदन का समर्थन
    Next Article
    मेरठ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज:तीन गांवों में भूमि उपयोग परिवर्तन समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment