Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन विवाद में भाइयों-भतीजे ने पीटकर मार डाला:खेत पर आरोपी बात करने पहुंचे थे, बहस के बाद होने लगी मारपीट

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के सीकुर गांव में शुक्रवार दोपहर पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर एक ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय भीमसेन के रूप में हुई है। आरोप है कि उनके दो सगे भाइयों और एक भतीजे ने मिलकर उन पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भीमसेन का अपने भाइयों रवेंद्र, पूरना और भतीजे यशवीर (पूरना का पुत्र) के साथ पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया गया है कि शुक्रवार को तीनों आरोपी खेत पर भीमसेन से बातचीत करने पहुंचे थे, जो जल्द ही बहस और फिर मारपीट में बदल गई। हमले में भीमसेन को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी रवेंद्र, पूरना और यशवीर मौके से फरार हो गए। मृतक की पुत्री को भी चोटें लगी हैं, जिसे पुलिस ने सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि जमीन के आपसी विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक की पुत्रवधू ने इस मामले में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में 13 मिमी बारिश से फसलों को नुकसान:10 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित, जलभराव से बढ़ी किसानों की चिंता
    Next Article
    शिक्षक ने परीक्षा के बीच सीएम योगी से की मुलाकात:अवकाश लेकर लखनऊ पहुंचे, फोटो सामने आने पर उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment