Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों की गई जान:जालौन में मझले भाई ने बड़े भाई को गोली मारी, पिता-भाई ने पीटकर आरोपी को मार डाला

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन में जमीन बंटवारे के झगड़े में दो भाइयों की जान चली गई। मझले भाई ने बड़े भाई को सीने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए पिता और छोटे भाई ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना सोमवार की शाम 6 बजे रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुरा जागीर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और छोटे भाई को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले को विस्तार से जानते हैं... मिर्जापुरा जागीर गांव में जय नारायण चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा कैलाश (35) है, दूसरे नंबर पर जितेंद्र उर्फ अल्लू है और सबसे छोटा गुड्डू (35) है। जय नारायण के बेटों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम जितेंद्र और कैलाश के बीच जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। जितेंद्र ने गुस्से में आकर कैलाश पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली कैलाश के सीने में लगी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिता और छोटे भाई ने आरोपी को पीटकर मार डाला बड़े बेटे की लाश देखकर पिता और छोटे भाई गुड्डू ने आपा खो दिया। उन्होंने भाग रहे जितेंद्र को घेरकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पिटाई से जितेंद्र ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया पुलिस ने हालात काबू में किए। आरोपी पिता जय नारायण और छोटे भाई गुड्डू को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी भी मौके पर पहुंचें। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में 24 और IAS के ट्रांसफर, 10 DM बदले:अयोध्या की कमान शशांक त्रिपाठी को; 18 घंटे में 64 अफसरों के तबादले योगी सरकार ने 24 और आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 6 महिला अधिकारी हैं। 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का जिलाधिकारी बनाया गया है। वे सीएम योगी के भरोसेमंद अफसर माने जाते हैं। शशांक की जगह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह ने ली है। अब वे बाराबंकी के नए डीएम होंगे। अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम योगी का विशेष सचिव बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉयंट्स टीम राजधानी पहुंची:22 को इकाना में IPL मैच, ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे वैभव सूर्यवंशी
    Next Article
    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने पर विवाद:ED ने आपत्ति जताई, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment