Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, अरुणाचल में बाढ़:MP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत; जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

    11 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर को डोडा में बुधवार सुबह 2 बार बादल फटा। भलेसा के कलालगीसर इलाके में बादल फटने से बाढ़ आ गई। ढेर सारा मलबा पहाड़ी से बहकर सड़क पर आ गया। इससे रास्ते ब्लॉक हो गए। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर है। अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अंजॉ जिले के सारती गांव में लैंडस्लाइड में एक व्यक्ति की मौत हुई। इससे पहले कीयी पन्योर में बाढ़ में 3 लोग बह गए थे। अधिकारियों के मुताबिक 2 लोग लापता हैं। 28 जिलों के 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इधर, मध्य प्रदेश के हरदा-खरगोन में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बैतूल में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं, चंपा नदी के उफान में बाइक समेत दो युवक बह गए। बिहार में भी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में मंगलवार शाम 4 बजे पिकनिक मनाने गए 3 लोग बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गए। एक ही मौत हुई। उत्तराखंड में बारिश से देहरादून में रिस्पना नदी उफान पर है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ऋषिकेश में मंगलवार शाम से राफ्टिंग पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है। 26 राज्यों में पहुंचा मानसून, राजस्थान का इंतजार बढ़ा मानसून ने मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एंट्री की। देश में अब तक 26 राज्यों को कवर कर लिया है। इससे पहले 24 जून को मध्य प्रदेश-गुजरात में एंट्री ली थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। देश में जून में 39.8% कम बारिश देश में इस साल जून महीने में 1901 के बाद पांचवीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में सामान्य 165.3mm के मुकाबले केवल 99.5mm बारिश हुई, जो 39.8% कम है। IMD ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पूरे जम्मू-कश्मीर में पहुंच सकता है। अल नीनो के असर के कारण इस साल मानसून प्रभावित हुआ है। देशभर से बारिश की 3 तस्वीरें… भारत में 9 करोड़ बच्चे हीटवेव की चपेट में यूनिसेफ की 'चिल्ड्रन्स क्लाइमेट रिस्क रिपोर्ट 2026' के अनुसार, भारत में करीब 8.93 करोड़ बच्चे ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां हीटवेव का खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के लगभग 99.7 प्रतिशत बच्चे किसी न किसी जलवायु संबंधी खतरे का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 96.2 प्रतिशत भारतीय बच्चे सूखे के खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि 92 प्रतिशत बच्चे तेज गर्मी से प्रभावित हैं, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। रिपोर्ट ने बच्चों पर बढ़ते जलवायु संकट को गंभीर चिंता का विषय बताया है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 2 जुलाई: 3 जुलाई: राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बालाघाट-डिंडौरी में में भी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में बुधवार को देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अनुमान है। बालाघाट और डिंडौरी में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जून में 88.2mm बारिश हुई है। हालांकि, ये सामान्य बारिश 131.1mm से 33% कम है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 3 जुलाई तक मानसून की एंट्री संभव, आज 4 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में मानसून 3 जुलाई तक एंट्री कर सकता है। कोटा-उदयपुर संभाग में बहुत तेज बारिश हो सकती है। 6 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश होने लगेगी। हालांकि, 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, दौसा और भरतपुर में धूल भरी आंधी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 55 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून की एंट्री के बाद 5 से 7°C तापमान गिरा उत्तर प्रदेश में 30 मई को मानसून की एंट्री हुई, जो तय तारीख से 10 दिन देरी से हुई। पूर्वी यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हो रही है। बारिश के कारण इन जिलों के अधिकतम तापमान में 5-7°C की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: बेगूसराय में बारिश, पूरे बिहार में अलर्ट, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, आज पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट है। 25 जिलों में यलो अलर्ट है। अगले 5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होना शुरू हो जाएगी। जिलों में 50-60kmph की हवा चल सकती है। अधितकम तापमान 2-3°C कम हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:असम राइफल्स ने ₹ 9.5 करोड़ की ड्रग्स जब्त की, 2 महिलाएं गिरफ्तार, मिर्च के डिब्बों में छिपाकर रखी थी ड्रग्स
    Next Article
    खबर हटके- ब्रेकअप कराने की नौकरी,सैलरी ₹2.80 लाख:घर में अचानक लग रही आग, वजह अनजान; चाय-बिस्किट के लिए गई नौकरी, हाइकोर्ट ने वापस दिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment