Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिम और पार्लर में महिला स्टॉफ अनिवार्य करने की मांग:नारी सुरक्षा कमेटी का डीएम ऑफिस में प्रदर्शन, बोलीं- जेंट्स टेलर नहीं लें महिलाओं का नाप

    1 hour ago

    2

    0

    नारी सुरक्षा सम्मान कमेटी ने जिम व पार्लर में महिला स्टॉफ अनिवार्य करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कमेटी ने ब्यूटी पार्लरों और जिम में महिलाओं के साथ असहज व्यवहार और छेड़छाड़ की बढ़ती शिकायतों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष नियम लागू करने की मांग की। कमेटी ने हाल ही में हुई एक घटना का उल्लेख किया। ग्राम सिलौली निवासी अशोक पुंडीर अपनी पत्नी के साथ "पार्लर" में बाल कलर कराने गए थे। आरोप है कि पार्लर में कार्यरत कारीगर ने बाल धोने के बहाने महिला के साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। थाना मेडिकल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शोएब (पुत्र एजाजुद्दीन, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी हापुड़ रोड, सिटी हॉस्पिटल वाली गली थाना लिसाड़ी गेट को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जेंट्स टेलर ना ले महिलाओं का नाप कमेटी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचती है और समाज में असुरक्षा का वातावरण बनता है। उन्होंने डीएम से इस विषय को गंभीरता से लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। पदाधिकारी ने कहा कि शहर के अधिकतर टेलर की दुकान में विशेष समुदाय के लोग कार्य करते हैं। कहा कि महिलाओं का नाप महिला टेलर ही लें, ऐसे लोग नाप लेते हुए भी महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। जिम में हो गर्ल्स स्टॉफ कमेटी की प्रमुख मांगों में ब्यूटी पार्लरों, जिम और लेडीज टेलर का अनिवार्य पंजीकरण एवं सत्यापन शामिल है। उन्होंने यह भी मांग की कि ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं के लिए केवल महिला कर्मचारी कार्यरत हों, जिम में महिला प्रशिक्षक हों और लेडीज टेलर के यहाँ माप लेने के लिए महिला टेलर ही उपलब्ध हों। अन्य मांगों में सभी ब्यूटी पार्लरों में सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा मानकों को अनिवार्य करना, नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्यवाही करना और प्रशासन द्वारा समय-समय पर निरीक्षण एवं निगरानी की व्यवस्था करना शामिल है। संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली डीएम ने दो अभियानों का किया शुभारंभ:संचारी रोग नियंत्रण और स्कूल चलो अभियान हुए शुरू
    Next Article
    अमेठी में स्कूल चलो अभियान शुरू:डीएम ने बच्चों को बैग-किताबें दीं, फूल-माला पहनाकर किया स्वागत; 17 शिक्षक सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment