Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान की समीक्षा की:लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संचारी एवं दस्तक अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनपद का प्रदर्शन किसी भी स्थिति में खराब नहीं होना चाहिए। बैठक में आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने 70 साल से ज्यादा आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए 'कलर कोड' के अनुसार बेडशीट बदलने और अनुपयोगी वाहनों को तत्काल हटाने के आदेश दिए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट और एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति में सुधार पर भी जोर दिया गया। पंचायती राज और नगर विकास विभाग को भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्ययोजना के अनुरूप गांवों और शहरों में झाड़ियों की कटाई, जल निकासी की व्यवस्था, फॉगिंग और एंटी-लार्वा स्प्रे का कार्य युद्ध स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डॉ. सुनील कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सिरफिरा घूम-घूमकर खंभों में लगा रहा आग... CCTV:डेढ़ हजार से ज्यादा घरों की बिजली कटी, लाखों के नुकसान के बाद FIR
    Next Article
    मिशिका कंबोज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स:रणवीर सिंह-संजय दत्त साथ नजर आए; अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ शाहरुख दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment