Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली, स्मार्ट मीटर पर दिए निर्देश:कर-करेत्तर संग्रह में प्रगति लाएं, सब स्टेशनों पर लगेंगे शिकायत कैंप

    2 hours ago

    2

    0

    जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में आबकारी, स्टांप ड्यूटी, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका और नगर पंचायत के कर-करेत्तर तथा राजस्व संग्रह कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वसूली में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने को भी कहा। बाट माप विभाग द्वारा पिछली बैठक के निर्देशों का ठीक से पालन न करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए। उन्होंने नियमित रूप से सभी प्रतिष्ठानों पर बाट माप की जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि शासन के निर्देशानुसार एक सप्ताह के भीतर सभी सब स्टेशनों पर स्मार्ट मीटर की शिकायतों के समाधान हेतु कैंप लगाए जाएं। इन कैंपों के माध्यम से भ्रांतियों को दूर किया जाए और अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्युत पोल, ढीले तार और ट्रांसफार्मर आदि पर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। एआईजी स्टांप को सभी कार्यालयों में स्टांप की जांच करने और स्टांप चोरी पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस जांचने और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया। सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कर और राजस्व प्राप्ति हेतु कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कांत त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की टॉपर न्यूरोलॉजिस्ट बनकर जिंदगी बचाना चाहती हैं:10वीं में अद्रिजा-आरोही टॉपर, 96.17% नंबर; टीचरों संग भांगड़ा
    Next Article
    अयोध्या में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर:3 जगहों पर 450 बिस्वा में ध्वस्तीकरण, बिना नक्शा खरीद-फरोख्त ने करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment