Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलेसर में गौ सम्मान शोभायात्रा, राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:आह्वान अभियान के तहत निकाली गई भव्य यात्रा

    3 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के जलेसर नगर में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौ सुरक्षा की मांग को लेकर एक शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत किसान गौ रक्षक सेवा दल के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। शोभायात्रा का शुभारंभ श्रीजी पब्लिक स्कूल से हुआ। यह नगर के मुख्य बाजारों से गुज़रते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और गोवंश के संरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस अवसर पर सुधांशु भारद्वाज, राजू सिंह, आकाश गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, गौ भक्त, माताएं और बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। आकाश गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर निकाली गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की अपील की। गुप्ता ने यह भी कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यक्रम का समापन तहसील परिसर में हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाले दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर:काशी टोल पर बुलेट सवार के साथ गाली-गलौच का वीडियो हुआ था वायरल
    Next Article
    चुनाव में देरी पर ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोला:डीएम को ज्ञापन सौंपे, प्रशासनिक दायित्व देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment