Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में मिलावटखोरों पर शिकंजा:लाखों का जुर्माना, 3 को जेल, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

    20 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत चलाए गए विशेष अभियान में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा अब तक कुल 35 लाख 16 हजार 250 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया जा चुका है। साथ ही दूध में मिलावट के दोषी पाए गए तीन व्यक्तियों को छह-छह माह के कारावास और तीन-तीन हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 376 खाद्य नमूने लिए गए, जिनमें से 89 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इन मामलों में 71 मुकदमे न्यायालय में दायर किए गए, जिनमें से 59 मामलों में दोषियों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। वहीं औषधि निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि वर्षभर में 208 मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर 213 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें पांच नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इन मामलों में भी विधिक कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों को जीएसटी पंजीकरण के दायरे में लाकर पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए जूस और अन्य पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने को कहा, साथ ही खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के केमिकल के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बाजार में बिकने वाले दूध, फल, सब्जियां, मसाले, बेसन और खाद्य तेल की नियमित सैंपलिंग कराई जाए तथा थोक और फुटकर विक्रेताओं पर लगातार नजर रखी जाए। उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को न्यायालय में लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने और लगाए गए जुर्मानों की शत-प्रतिशत वसूली के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) प्रेमचंद मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और स्वयंसेवी संगठन मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनरेगा सामग्री मद में 19 करोड़ जारी:हरदोई में अभी भी एक अरब रुपये से अधिक का भुगतान बकाया
    Next Article
    फेरीवाले की गोली मारकर हत्या:शव नहर के किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment