Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में लेंटर डालते समय छज्जा गिरा:तीन मजदूर घायल, एंबुलेंस की तत्परता से बची जान

    3 hours ago

    2

    0

    जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंगरा में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में लेंटर डालते समय अचानक छज्जा गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों की पहचान राम प्रकाश (60) पुत्र बैजनाथ निवासी कुरसेडा थाना गोहन, संजीव कुमार (32) पुत्र राम प्रकाश और बेटू (23) पुत्र कैलाश के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए थे, तभी यह घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल मजदूरों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण निर्माण कार्य में लापरवाही और कमजोर ढांचा माना जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या में अब अतीक के शूटर की बहन भी मुल्जिम:प्रयागराज में अशरफ के गनर की हत्या में वादी के बयान पर बढ़ाया गया नाम
    Next Article
    बहजोई में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा:13 दुकानें और पक्के मकान बने, नोटिस के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment