Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में लापता युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार:मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी, दूसरे को पकड़ा

    11 hours ago

    1

    0

    जालौन के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के रुद्पुरा में 25 मार्च से लापता किशोर का शव (कंकाल) बुधवार को पशु बाड़े से मिट्टी के नीचे से बरामद किया था, पुलिस ने इस मामले में हत्या करने वाले दो आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन पुलिस ने देर रात मुठभेड़ दिखाते हुए आरोपितों की गिरफ्तार दिखाई है, जिसमें एक के पैर में गोली लगने की बात बताई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही दूसरे को सरेंडर करना बताया गया है। पूछताछ के बाद हत्या की बात कबूली बता दें कि 27 मार्च को ग्राम रुद्रपुरा निवासी परमाल सिंह ने माधौगढ़ कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनका पुत्र कमल प्रताप सिंह उर्फ कुक्के 25 मार्च से घर से लापता है। इस संबंध में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। 8 अप्रैल को कमल प्रताप का शव गांव के ही निवासी रोहित पुत्र नाथूराम के बाड़े में बोर में बंद मिट्टी में दबा हुआ मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसका खुलासा पुलिस ने 8 मार्च को ही हो गया था, जब आरोपी रोहित और तेज प्रताप को पुलिस ने हिरासत में लिया था और पूछताछ के बाद हत्या की बात कबूली थी, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया था। लेकिन पुलिस ने अपनी गुड वर्क दिखाने के लिए उन्हें जंगल में ले जाकर उनका हाफ एनकाउंटर कर दिया। इस हाफ एनकाउंटर में रोहित (22) के पैर में गोली लगी है जबकि तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजा (24) के सरेंडर की बात कही है। बाड़े में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के अनुसार जिन दोनों आरोपियों को पकड़ा है उन्होंने बताया कि 26 मार्च को रोहित के बाड़े में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें उन्होंने कमल की कांच की बोतल से हत्या कर दी और शव को मिट्टी में दबा दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल भी छिपा दिया। आरोपियों को आलाकत्ल और अन्य साक्ष्य बरामद कराने ले गई, जहां रोहित ने छिपाया हुआ देशी तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे रोहित के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कांच की बोतल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फार्मासिस्ट अपहरण मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:5 लाख फिरौती मांगने की थी योजना, लखनऊ से हुए थे गायब
    Next Article
    गाजीपुर में बस पलटी, 2 महिलाओं की मौत:35 घायल; महाराष्ट्र के आयुष मंत्री ने DM से ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment