Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में हनुमान जयंती पर मंदिर में उमड़ी भीड़:मंगला आरती, भंडारे और अखंड पाठ का आयोजन

    13 hours ago

    2

    0

    जालौन जनपद में चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जयंती मनाई गई। कोंच नगर के कैलिया रोड स्थित प्रसिद्ध दोहर सरकार मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन किए। दोपहर 12 बजे मंगला आरती हुई। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। इस दौरान विशेष पूजन-अर्चन, रामचरितमानस का पाठ और सुंदरकांड का अखंड पाठ आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी गूंजते रहे। दोहर सरकार समिति ने मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ठडेश्वरी हनुमान मंदिर को भी सजाया गया और वहां पूरे दिन प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन सतर्क रहा। उरई और कोंच कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुचारू पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आराधना की और प्रसाद ग्रहण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बीएड छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली:सामाजिक असमानता, लिंग विभेद और नशा मुक्ति पर जागरूक
    Next Article
    पहला मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत:7 रन बना पाए ऋषभ; IPL-2026 शुरू होने से पहले राम मंदिर में दोनों गले मिले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment