Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलभराव पर डीएम सख्त, अधिकारियों को चेतावनी:बोले- लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई, तत्काल फील्ड में उतरें

    6 hours ago

    2

    0

    देवरिया में मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर, पीडब्ल्यूडी कार्यालय, बीएसए कार्यालय सहित शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को तत्काल फील्ड में उतरकर जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने नगरीय क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने और जलभराव और जलनिकासी की स्थिति का लगातार निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां भी पानी जमा होने या निकासी में बाधा की समस्या मिले, उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम हुल्गी ने स्पष्ट किया कि बरसात के मौसम में जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलभराव से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाना चाहिए, ताकि नागरिकों को आवागमन और दैनिक कार्यों में असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने और जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी भी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएचसी टड़ियावां में जलभराव से मरीज परेशान:सीएमओ ने संज्ञान लिया, अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए
    Next Article
    संघ को मिले 250 से अधिक नए स्वयंसेवक:पांच कस्बों में त्रिदिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग पूरा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment