Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला विधिक सेवा सचिव पहुंची राजकीय संप्रेक्षण गृह:रसोई का औचक निरिक्षण किया, राजकीय संप्रेक्षण गृह में किशोरों से संवाद

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की सचिव नम्रता सिंह-प्रथम ने जिला जज-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम कुमार के निर्देशन में राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किशोरों से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सचिव ने किशोरों के भोजन संबंधी प्रकरणों और उनकी पत्रावलियों की विस्तार से जांच की। उन्होंने संस्थान में किशोरों को किसी भी प्रकार की समस्याओं के बारे में सीधे उनसे जानकारी ली। उन्होंने रसोई पहुंचकर खाने की गुणवत्ता चेक करने के साथ व्यवस्था का भी जायजा लिया। नम्रता सिंह ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ किशोरों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर संस्था में किशोरों द्वारा वृक्षारोपण का कार्य भी संपन्न कराया गया। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी सतीश यादव, केयर टेकर त्रिलोकीनाथ मिश्रा, सुनील कुमार और सुरेश वर्मा सहित सुरक्षा बल के सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लंबित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश:फिरोजाबाद में 1 साल में दर्ज हुए एससी-एसटी एक्ट के 10 मामले
    Next Article
    शामली में दुकान के बाहर मिला व्यक्ति का शव:मेरठ-करनाल हाईवे पर विजय चौक का मामला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment