Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला प्रशासन की टीम ने किया अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण:एसआरएन, बेली, कॉल्विन और डफरिन की व्यवस्थाएं जांची

    17 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज की जिला प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख अस्पतालों एसआरएन, बेली, कॉल्विन, डफरिन व जिला महिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं की पड़ताल की। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र व अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) विजय शर्मा ने प्रत्येक अस्पताल में जाकर सुविधाओं का बारीकी से मुआयना किया तथा कमियों को दूर करने के कड़े निर्देश दिए।एसआरएन (स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय) में विनीता सिंह ने लिफ्ट, एसटीपी, लॉन्ड्री व किचन वेस्ट से जैविक खाद निर्माण की प्रक्रिया जांची। पुरानी बिल्डिंग की लिफ्ट की मियाद समाप्त पाई गई, जबकि नई बिल्डिंग में टीबी वार्ड के लिए अलग लिफ्ट लगाने का सुझाव दिया। एसटीपी में मड पंप न लगे होने से यह क्रियाशील नहीं था। लॉन्ड्री में ऑटोमेटिक प्रेस मशीन खराब मिली। टीम ने तत्काल मरम्मत के आदेश दिए।कॉल्विन अस्पताल का निरीक्षण पूजा मिश्रा ने किया। यहां स्टाफ नर्स व फार्मासिस्ट की कमी उजागर हुई। मेडिसिन स्टोर व स्टॉक रजिस्टर ठीक पाए गए, दवाओं का पर्याप्त स्टॉक था, लेकिन इमरजेंसी में विशेष दवाएं बाहर से मंगानी पड़ती हैं। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर यूजर चार्जेस की सूची चस्पा न होने पर नोटिस लिया गया।बेली अस्पताल में सत्यम मिश्र ने शौचालयों व नालियों की स्वच्छता परखी। कई शौचालय गंदे व नालियां अवरुद्ध पाई गईं, जिन्हें फौरन साफ कराने के निर्देश दिए। जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) का विजय शर्मा ने दौरा किया। पंखे, लाइट, कूलर, कैमरे व एसी सर्विसिंग सुचारु मिली, लेकिन पार्किंग में 16 फरवरी 2026 से खड़ी अनधिकृत कार हटाने पर थानाध्यक्ष की लापरवाही सामने आई। गेट के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा गंदगी फैलाए जाने पर भी कार्रवाई का आदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 'धुरंधर: द रिवेंज' पर भड़के सांसद इमरान मसूद:बोले- कौन देखेगा बकवास, पीएम ने नोटबंदी की, देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी
    Next Article
    बच्चों ने गौरैया संरक्षण पर जागरूकता फैलाई:देवरिया की ब्लूमिंग रोज एकेडमी में ड्राइंग प्रतियोगिता, DFO ने की संरक्षण की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment