Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला पंचायत बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन:जल जीवन मिशन और सड़कों की खराब स्थिति पर उठे सवाल

    1 day ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी रविन्द्र कुमार ने किया। इसमें धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया, पलिया विधायक रोमी साहनी के प्रतिनिधि बृजेश सिंह, विभिन्न ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जनसुनवाई पोर्टल, याचिका समिति और जिला पंचायत बोर्ड से मिले विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया। सदन में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। जिला पंचायत सदस्यों ने बताया कि कई स्थानों पर सड़कें लंबे समय से खराब हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सदस्यों ने यह चिंता भी जताई कि मिशन के तहत अभी तक कोई भी गांव पूरी तरह से संतृप्त नहीं हो पाया है। जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को उन्नत प्रजाति के गन्ने की बुवाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक किसान का गन्ना सर्वे कराया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ उन तक बेहतर ढंग से पहुंच सके। लखीमपुर-सिकंदराबाद होते हुए मोहम्मदी मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा भी सदन में उठा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि मार्ग के शून्य से 20 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शेष मार्ग को भी योजना में शामिल कर स्वीकृति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को छोटे कंटेनरों में डीजल उपलब्ध कराने की समस्या पर भी चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने आश्वासन दिया कि पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि किसानों को खेती के कार्यों में कोई परेशानी न हो। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद आनंद भदौरिया ने अधिकारियों से जनता की मूलभूत समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश ने सभी सदस्यों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत द्वारा निर्मित अमृत सरोवर मोहम्मदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः छह बजे उपस्थित होने का आग्रह किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    36 ग्राम पंचायतों में मृदा जांच अभियान:खेतों से लिए गए मिट्टी के नमूने, कृषि विभाग ने विशेष अभियान चलाया
    Next Article
    लखीमपुर में अजबापुर शुगरमिल की 30 साल पुरानी चिमनी ध्वस्त:सुरक्षा मानकों के बीच नियंत्रित तरीके से की गई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment