Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में बंदी ने खुद को आग लगाकर दी जान:लकड़ियों और पत्तों के ढेर पर बैठकर लगाई माचिस, डिप्टी जेलर समेत 3 निलंबित

    9 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चुपके से खेत की ओर गया। वहां लकड़ी के ढेर पर बैठकर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे बंदी को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी में बंदी बाहर जाते हुए दिखाई भी दिया है। बंदी की मौत की सूचना पर डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। जांच के बाद लापरवाही मिलने पर डिप्टी जेलर समेत 3 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया। अब जानिए पूरा मामला… शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिलाई के दौरान बंदी दीपक उर्फ राहुल बैरक से बाहर निकला और किसी तरह जेल परिसर के अंदर स्थित खेत की ओर पहुंच गया। वहां उसने लकड़ियों और पत्तों के ढेर में आग लगाकर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल और अपर जिलाधिकारी आदित्य भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता भी जिला कारागार पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर डिप्टी जेलर ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, हेड जेल वार्डर अखिलेश और हेड जेल वार्डर चोन्हर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में बंदी दीपक अकेले खेत की ओर जाते हुए दिखाई दिया है। जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक उर्फ राहुल पिछले करीब छह माह से छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोपों में जेल में बंद था। वह उन्नाव जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का निवासी था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने बताया मामले की विभागीय जांच भी जारी है। सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। यूपी में विधायकों के सर्वे का आज आखिरी दिन: विधायक बदलना चाहते हैं या नहीं? जल्दी बताइए यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे को मार डाला:पति के पास जाने की जिद कर रही थी; झांसी में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा झांसी में गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने दोनों की हत्या की बात कबूल कर ली है। 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में 11.97 लाख मतदाता दर्ज, अंतिम मतदाता सूची जारी:44,413 मतदाताओं की वृद्धि, राज्यमंत्री के ओबरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक में वोटर बढ़े
    Next Article
    सोनभद्र में आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन:लंबित प्रोत्साहन राशि और पारिश्रमिक के भुगतान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment