Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में बंदी ने खुद को आग लगाकर जान दी:लकड़ी-पत्तों के ढेर पर बैठकर माचिस जलाई, प्रतापगढ़ में डिप्टी जेलर समेत 3 सस्पेंड

    9 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के जिला कारागार में बंदी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। वह चुपके से खेत की ओर गया। वहां लकड़ी के ढेर पर बैठकर माचिस से आग लगा ली। घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसे बंदी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की जांच में एक सीसीटीवी में बंदी बाहर जाते हुए दिखा। बंदी की मौत की सूचना पर डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में लापरवाही मिलने पर डिप्टी जेलर समेत 3 जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया। अब पढ़िए पूरा मामला… शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मिलाई के दौरान बंदी दीपक उर्फ राहुल बैरक से बाहर निकला और किसी तरह जेल परिसर के अंदर स्थित खेत की ओर पहुंच गया। वहां उसने लकड़ियों और पत्तों के ढेर में आग लगाकर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल और अपर जिलाधिकारी आदित्य भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले की जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता भी जिला कारागार पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। बंदी की मौत मामले में लापरवाही सामने आने पर डिप्टी जेलर ध्रुव नारायण श्रीवास्तव, हेड जेल वार्डर अखिलेश और हेड जेल वार्डर चोन्हर कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में बंदी दीपक अकेले खेत की ओर जाते हुए दिखाई दिया। इससे उसकी आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक उर्फ राहुल करीब 6 महीने से छेड़खानी और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे गंभीर आरोपों में जेल में बंद था। वह उन्नाव जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता ने बताया मामले की विभागीय जांच भी जारी है। सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे को मार डाला:पति के पास जाने की जिद कर रही थी; झांसी में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा झांसी में गर्लफ्रेंड और उसके 3 साल के बेटे की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने दोनों की हत्या की बात कबूल कर ली है। 40 साल के आरोपी चतुर्भुज पटेल उर्फ दीपक ने 2 अप्रैल की रात लिव-इन में रहने वाली नीलू देवी (30) और उसके बेटे कृष्णा को कुल्हाड़ी से काट डाला था। पुलिस के मुताबिक, नीलू अपने पति के पास गुरुग्राम में जाने की जिद कर रही थी। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन नाव हादसा- खुशी और मौत के 2 VIDEO:राधे-राधे भजन गा रहे थे, 15 मिनट बाद नाव पलटी...चीख-पुकार मची
    Next Article
    कानपुर में व्यापारियों के साथ पुलिस कमिश्नर ने की बैठक:ट्रैफिक, सुरक्षा और अतिक्रमण पर मंथन; बड़ा चौराहा और विजय नगर में लगेगी पिकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment