Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जेल में बंद इन्फ्लुएंसर हाजी के परिवार पर फायरिंग:टॉयलेट में छिपकर जान बचाई; BJP विधायक को 6 महीने पहले लंगड़ा कहा था

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में जेल में बंद इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर हमला हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार रात 10:30 बजे 10-12 हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर परिवार पर फायरिंग कर दी। परिवार ने टॉयलेट में छिपकर जान बचाई। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की। गोली लगने से अस्पताल का शीशा टूट गया। हमलावरों ने अस्पताल की महिला कर्मचारी नसीमा के साथ भी मारपीट की। सलमान का भाई शाहनवाज अपनी बीमार पत्नी परवीन को लेकर शिवेन हॉस्पिटल पहुंचा था, तभी हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना लोनी थाना क्षेत्र की है। हाजी सलमान 3 महीने पहले चर्चा में आया था, जब उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को 'लंगड़ा' कहा था और उनकी दूसरी टांग तोड़ने की धमकी दी थी। फिलहाल, वह पॉक्सो मामले में डासना जेल में बंद है। 2 तस्वीरें देखिए… ‘बेटा गाड़ी में बैठा था, तभी हमलावरों ने हमला किया’ लोनी की गौरी पट्टी की रहने वाली हाजी सलमान की मां संजीदा ने बताया- मेरे छोटे बेटे की पत्नी परवीन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वह परवीन को इलाज के लिए शिवेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। साथ में मैं और मेरा नाती अफजल भी थे। परवीन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टर उसकी जांच कर रहे थे। शाहनवाज बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान 10-12 लोग वहां आ गए। उन्होंने शाहनवाज को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए शाहनवाज अस्पताल के अंदर भागा, लेकिन हमलावर उसके पीछे वहां भी घुस आए और कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग होते ही हम सभी डर गए। मैंने अपनी बहू परवीन को अस्पताल के टॉयलेट में छिपा दिया, ताकि उसकी जान बच सके। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। हाजी सलमान के पिता बूंदू खां ने 10-12 आरोपियों के खिलाफ लोनी कोतवाली में तहरीर दी है। ‘मैं अस्पताल में काम करती हूं, फिर भी मेरे साथ मारपीट की’ हमलावरों ने जिस महिला कर्मचारी से मारपीट की, उसने बताया- मैं अस्पताल में काम करती हूं। इस विवाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा। एसीपी लोनी राम किशन राना ने बताया- रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि लोनी तिराहे के पास स्थित सीवीएन हॉस्पिटल में फायरिंग हुई है। सूचना पर मैं और एसएचओ मौके पर पहुंचे। वहां एक कार खड़ी मिली, जिस पर गोली के निशान थे। कुछ लोग इस घटना को हाजी सलमान से जोड़ रहे हैं, लेकिन हाजी सलमान जेल में है और हाल ही में उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर लगता है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है। मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए हाजी सलमान के बारे में… सलमान पर 12 मुकदमे दर्ज, सोशल मीडिया पर 3 लाख फॉलोअर्स हाजी सलमान लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सोशल मीडिया पर उसके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं। उसके खिलाफ लोनी, लोनी बॉर्डर, ट्रॉनिका सिटी और दिल्ली के भजनपुरा थाने में मारपीट और रेप समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2024 में गुंडा एक्ट के तहत उसे छह महीने के लिए जिला बदर भी किया गया था। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था एसीपी के मुताबिक, 2 सितंबर को गौरी पट्टी मोहल्ले में हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं सुमित सूद और मोहित के साथ मारपीट हुई थी। आरोप है कि इस घटना में हाजी सलमान, उसका भाई शाहनवाज और उनके साथी शामिल थे। इस मामले में सलमान और शाहनवाज समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मोबाइल व सोने की चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। भाजपा विधायक की टांग तोड़ने की धमकी भी दी थी इस मुकदमे के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने विधायक की दूसरी टांग तोड़ने की धमकी भी दी थी। इस मामले में विधायक के समर्थक ललित ने लोनी बॉर्डर थाने में FIR दर्ज कराई थी। अब मामले को पढ़िए, जिसमें हाजी सलमान जेल में बंद है सितंबर में एक महिला ने हाजी सलमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। FIR में बताया गया कि 3 सितंबर की रात वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ गुरुद्वारे से लौट रही थी। इसी दौरान सलमान और उसका दोस्त तसलीम सफेद गाड़ी से आए। उन्होंने रोककर हम दोनों को घर छोड़ने की बात कही। लिफ्ट देने के बहाने मुझे और बेटी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में सलमान ने मेरी बेटी के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर हमारे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ने मुझे और बेटी को धमकी भी दी। फिर गाड़ी से उतारकर भाग गए। वह घटना के बाद डर गई थी। 8 सितंबर को पुलिस ने हाजी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ------------------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल का आरोप- मेरा फोन टेप हो रहा; सोना एक दिन में ₹6500 सस्ता; केशव बोले- मैं खुद असंतुष्ट
    Next Article
    अयोध्या पहुंचे 40 देशों के 15 हजार श्रद्धालु:इस्कॉन की कार्तिक यात्रा में रामलला के दर्शन कर रहे, राधानाथ स्वामी सुना रहे रामकथा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment