Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जल जीवन मिशन के लिए चली 'हर घर जल योजना':नोडल और सहायक नोडल अधिकारी हुए नियुक्त, फोन नंबर जारी किए गए

    2 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जनपद में 'जल जीवन मिशन' के तहत 'हर घर जल योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित निगरानी और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। जनपद के सभी विकास खंडों में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा और समन्वय के लिए शोभित गुप्ता को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 7007211124 है। उनके साथ कार्यों में सहयोग प्रदान करने और धरातलीय निरीक्षण हेतु हरिकेश को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनका मोबाइल नंबर 9532004327 है। लक्ष्य पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। सहायक नोडल अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त, उन्हें ग्राम पंचायतों में जल आपूर्ति से संबंधित बाधाओं को दूर कर निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करने का भी निर्देश दिया गया है। इस नियुक्ति से जल जीवन मिशन के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना में आज IPL मैच, बारिश के आसार नहीं:रातभर बारिश के बाद एक्सपर्ट बोले- पिच से तेज गेंदबाजों को फायदा होगा
    Next Article
    कौशांबी में चलती ट्रेन से गिरा युवक, मौत:मोबाइल से की जा रही पहचान, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment