Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जाजमऊ में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग:20 मीटर ऊंची लपटें उठीं, संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, लंबी पाइप बिछानी पड़ी

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 20 मीटर ऊंची उठती दिखीं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाजिदपुर स्थित एसएच इंटरनेशनल नाम की इस फैक्ट्री के मालिक नौशाद अहमद ने बताया कि उन्हें रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने 7 दिन पहले ही जूता फिनिशिंग का करीब 2 करोड़ रुपए का नया सेटअप लगाया था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगा 95 लाख रुपए का जूता कटिंग यूनिट, 10 लाख से अधिक का चमड़ा और अन्य सामग्री भी आग की चपेट में आ गई। पहली मंजिल पर सोलिंग, फिनिशिंग और पैकिंग का करीब 30 लाख का सेटअप भी जल गया, जबकि ऊपरी मंजिल पर स्थित लैब और स्प्रे विभाग भी पूरी तरह जल गए। 3 तस्वीरें देखिए- 7 फायर स्टेशनों की टीम, 23 बार पानी भरकर बुझाई आग फायर अधिकारी राहुल नंदन के मुताबिक, जाजमऊ, मीरपुर, किदवई नगर, फजलगंज और पनकी समेत 7 फायर स्टेशनों की टीमों ने मिलकर आग बुझाई। इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। आईए टेनरी और बीमा अस्पताल से 23 बार पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। संकरी गलियों ने बढ़ाई मुश्किल, पाइप जोड़कर बिछानी पड़ी स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 35 मिनट बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। हालांकि संकरी गलियों के कारण गाड़ियां फैक्ट्री तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे दमकलकर्मियों को लंबी पाइप लाइन जोड़कर बिछानी पड़ी। आसपास की टेनरियों के कर्मचारियों ने भी शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। एक घंटे पहले लगती आग तो हो सकता था बड़ा हादसा इलाके में रईस, विनोद ने बताया कि फैक्ट्री में रोजाना सैकड़ों मजदूर काम करते हैं और शाम 7 बजे के बाद ही छुट्टी होती है। यदि आग एक घंटे पहले लगती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर विभाग ने फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी तरह की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 25 अप्रैल तक लू का अलर्ट:प्रयागराज रहा सबसे गर्म, पानी में दरियाई घोड़े मस्ती करते दिखे; पश्चिमी जिलों में 27 को बदलेगा मौसम
    Next Article
    आजमगढ़ में 50 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार:STF और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, कई राज्यों में दर्ज मुकदमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment