Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Jaipur News: 41.70 लाख की ATM लूट का खुलासा, 1000 CCTV से मिला सुराग, बॉयफ्रेंड संग युवती ने रची थी साजिश

    2 hours from now

    1

    0

    Jaipur ATM Robbery Exposed: जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में अक्षयपात्र मंदिर के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीमए से कैश निकालकर जा रहे कर्मचारियों से हुई 41.70 लाख रुपए की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस ने 22 वर्षीय अशु कुमारी जाटव को गिरफ्तार किया है. उसके किराए के कमरे से 26.80 लाख रुपए बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार युवती ने अपने बॉयफ्रेंड मस्तराम मीणा और उसके साथियों पुष्पेंद्र मीणा उर्फ पुस्सी व सुमित जंगम के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी. युवती ने वारदात से पहले एटीएम की रेकी की और कैश लेने पहुंचे बैंक कर्मचारियों की जानकारी साथियों को दी. इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने हथियार दिखाकर कैश लूट लिया. पुलिस ने करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों का रूट मैप तैयार किया. मामले में बैंक कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध है. तीन आरोपी फरार हैं.
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mig-19 फाइटर जेट पर पाकिस्तानी फैला रहे झूठ, PIB ने किया फैक्ट-चेक

    Related क्राइम Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment