Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जीएन शुक्ला 'चच्चू' बने लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष:महामंत्री पद पर जीतू यादव की बड़ी जीत, मनीष श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव के अध्यक्ष, महामंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद का परिणाम आ गया है। जीएन शुक्ला ‘चच्चू’ अध्यक्ष चुने गए हैं। महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह यादव उर्फ ‘जीतू’ ने जीत हासिल की है। मनीष श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए हैं। अन्य पदों के लिए मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में जीएन शुक्ला ने 1255 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पांडेय को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाबला अपने नाम किया। शुरुआती रुझानों से ही उनकी बढ़त बनी हुई थी, जो अंत तक कायम रही और जीत में तब्दील हो गई। महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह यादव ‘जीतू’ ने 1094 वोट पाकर विजयी रहे। मतगणना के शुरुआती चरण से ही उन्होंने बढ़त बना ली थी, जो लगातार बढ़ती गई। शुरुआती रुझानों से ही साफ हो गई थी दिशा मतगणना के पहले चरण में ही अध्यक्ष और महामंत्री पद पर स्पष्ट संकेत मिल गए थे कि मुकाबला किन उम्मीदवारों के बीच सिमटेगा। जीएन शुक्ला और जीतू यादव ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर अंत तक उसे बरकरार रखा। बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार कुल 3672 मतदाताओं में से 2722 वकीलों ने मतदान किया था। मतदान कैसरबाग स्थित बार परिसर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। महिला आरक्षण बना चर्चा का केंद्र इस बार चुनाव की खास बात यह रही कि पहली बार महिला आरक्षण लागू किया गया। कोषाध्यक्ष समेत कुल सात पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए, जिससे चुनाव में नई प्रतिस्पर्धा और सहभागिता देखने को मिली। लखनऊ बार एसोसिएशन के इस चुनाव में कुल 22 पदों के लिए 116 उम्मीदवार मैदान में थे। अन्य पदों का परिणाम आना बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ पल्लवपुरम थाने पर दरोगा रिश्वत लेते अरेस्ट:एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा, मुकदमा सैटल कराने को मांगे थे 10हजार रुपए
    Next Article
    होमगार्ड नहीं IAS-PCS लेवल का पेपर था:आजमगढ़ में अभ्यर्थी बोले- सरकार दौड़ के हिसाब से ही पेपर कराती, 13 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment