Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबलपुर क्रूज हादसा: दो बच्चों की लाशें निकाली:अब तक 11 की मौत; सेना-NDRF कर रही 2 और लापता लोगों की सर्चिंग

    13 hours ago

    2

    0

    मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार शाम को दो और बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें से एक की पहचान श्रीतमिल पिता कामराज (5) के रूप में हुई। वहीं दूसरे बच्चे की पहचान विराज पिता कृष्ण सोनी (6) के रूप में हुई। विराज सोनी का शव शनिवार शाम 6 बजे घटनास्थल के पास मिला है। शव को सफेद कपड़े में लपेटकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। इसके साथ ही हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कामराज (45) और उनका भतीजा मयूरम अब भी लापता है। सेना के साथ NDRF और SDRF की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग कर रही हैं। तेज हवा में पलटा था क्रूज गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ। उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी। 5 तस्वीरें देखिए… इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के सफदरजंग में जज अमन शर्मा ने आत्महत्या की, फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    ‘जितने झंडे दिखाने हैं दिखाओ’, कॉन्सर्ट में विरोध करने वालों पर भड़के दिलजीत दोसांझ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment