Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जबलपुर क्रूज हादसा: एनडीआरएफ ने दो बच्चों के शव निकाले:बेटे की आखिरी जिद याद कर रो पड़े विराज के पिता; अब तक 11 मौतें, दो लापता

    13 hours ago

    2

    0

    मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में शनिवार को रेस्क्यू के दौरान दो बच्चों के शव बरामद किए गए। इनमें श्रीतमिल (5) पिता कामराज और विराज सोनी (5) शामिल हैं। विराज का शव शनिवार शाम करीब 6 बजे घटनास्थल के पास मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इसके साथ ही हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है, जबकि अब भी कामराज और उनका भतीजा मयूरन लापता हैं। 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कल सुबह फिर होगी सर्चिंग शनिवार सुबह से सेना, NDRF और SDRF की टीमें बोट और गोताखोरों की मदद से सर्चिंग में जुटी रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी-बारिश और ऊंची लहरों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बार-बार बाधित हुआ और रात में इसे रोकना पड़ा। अब रविवार सुबह फिर से लापता लोगों की तलाश शुरू की जाएगी। हादसे में विराज की मां की भी मौत विराज सोनी का शव मिलने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। पिता कृष्णा सोनी और पूरा परिवार मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी पहुंचा। मामा ने भावुक होकर कहा, “जैसा भी मिला, हमारे लिए हमारा बच्चा अमृत है… ईश्वर का शुक्र है कि मिल गया।” इस हादसे में विराज की मां नीतू सोनी की भी मौत हो चुकी है, जिनका अंतिम संस्कार एक दिन पहले किया गया। 5 तस्वीरें देखिए… कार्गो विमान से तमिलनाडु भेजे गए शव बरगी क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के पर्यटकों के शव उनके गृह राज्य भेजे जा रहे हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कार्गो विमान के जरिए शवों को त्रिचि रवाना किया गया। शुरुआत में तकनीकी कारणों से एक कार्गो विमान में दिक्कत आई, जिसके बाद शवों को दूसरे विमान से भेजा गया। मृतकों के परिजन भी साथ में रवाना हुए हैं। प्रशासन की ओर से अन्य शवों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। गुरवार को क्रूज डैम में डूबा था गुरुवार शाम करीब 5 बजे MP टूरिज्म का पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था। क्रूज में करीब 47 लोग सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी। हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ, उस समय हवा की रफ्तार करीब 74 किमी प्रति घंटा थी। SDRF ने कई लोगों को बचाया, लेकिन तेज हवा, अंधेरा और खराब मौसम के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। इससे जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… डूबते क्रूज में लाइफ जैकेट ढूंढते रहे यात्री:MP में हादसे में 9 की मौत, रेस्क्यू 2 घंटे लेट; प्रदेश में क्रूज संचालन बंद, जांच कमेटी बनी मौज के बदले मौत! जिम्मेदार आंधी नहीं, अंधा-बहरा सिस्टम है:आंधी की चेतावनी और NGT-सुप्रीम कोर्ट के आदेश न दिखे-न सुने, अब लाशें गिन रहे हो खबर के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्चना पूरन खरीदेंगी नया घर, आर्यमान-आयुष्मान प्रॉपर्टी में करेंगे निवेश, मुंबई की प्रीमियम लोकेशन में होगा आशियाना
    Next Article
    वनप्लस 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹6 हजार तक महंगा हुआ:स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर और 120W चार्जिंग के साथ 7300mAh बैटरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment