Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे':लखनऊ में कन्हैया मित्तल ने भजन सुनाए, गाया- यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित नटकुर मैदान में बुधवार शाम भक्ति-शक्ति का संगम देखने को मिला। भजन गायक कन्हैया मित्तल के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में कन्हैया मित्तल ने कहा- हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा- भजन संध्या हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हिंदुओं को एकजुट करने का साधन है। भजन संध्या में शामिल सभी लोगों को स्वागत करता हूं। मंच पर पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल ने शुरुआत से ही माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने- ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाया। इसमें जोड़ा- ‘…यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे’। इसके अलावा, ‘मेरे बांके बिहारी लाल और हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु हाथ उठाकर झूमते नजर आए। कई लोग मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर भक्ति में डूबे दिखे, जबकि पंडाल ‘जय श्री राम’ और ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गूंजता रहा। 4 तस्वीरें देखिए… मंच और लाइटिंग ने बढ़ाया आकर्षण आयोजन स्थल पर भव्य मंच सजाया गया। रंग-बिरंगी लाइटिंग और साउंड सिस्टम के बीच भजनों की गूंज दूर तक सुनाई दी। मंच के सामने बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मौके पर पुलिस, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है। प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए। पार्किंग की भी अलग व्यवस्था की गई है, ताकि मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति न बने। 220 मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार डॉ. राजेश्वर सिंह ने रामरथ श्रवण यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा- सरोजनीनगर परिवार के हजारों लोगों को इस यात्रा के माध्यम से प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के दर्शन कराए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार किया जा चुका है। लखनऊ से खाटू श्यामजी के लिए भी यात्रा हो इस अवसर पर कन्हैया मित्तल ने कहा- जिस प्रकार डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा रामरथ यात्रा के माध्यम से सरोजनीनगर के लोगों को अयोध्या के दर्शन कराए जा रहे हैं, उसी प्रकार लखनऊ से खाटू श्याम जी के लिए भी एक यात्रा का आयोजन किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने लखनऊ में खाटू श्याम दरबार स्थापित करने का भी आग्रह किया, जिन दोनों प्रस्तावों को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया। उनके इस प्रस्ताव का उपस्थित श्रद्धालुओं ने जोरदार समर्थन किया। रामरथ श्रवण यात्रा के श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति इस “धर्म उत्सव” में रामरथ श्रवण यात्रा के दर्शनार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भजन संध्या में भाग लेकर इसे एक विराट आध्यात्मिक जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा भजन गायक कन्हैया मित्तल जी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने भी कन्हैया मित्तल जी का अभिनंदन किया। जनप्रतिनिधियों व गणमान्यजनों की सहभागिता रही भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों-मोहित तिवारी, विवेक राजपूत, के.के. श्रीवास्तव, दल बहादुर सिंह, विनोद कुमार मौर्य एवं रमाकांत ‘राजन’ मिश्रा ने कन्हैया मित्तल जी का पटका पहनाकर अभिनंदन किया। पार्षद लवकुश रावत, कौशलेंद्र द्विवेदी, सौरभ सिंह ‘मोनू’, कमलेश सिंह, विमल तिवारी, केतन सिंह, नेहा सिंह, राम नरेश रावत, गीता देवी, संजीव अवस्थी, मनोज रावत, ब्रजमोहन शर्मा, हिमांशु अंबेडकर, सतगुरु शरण रावत, अमित कुमार एवं हनुमान पाल ने भी सम्मान में सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्यजनों-शिव शंकर अवस्थी, राजेश सिंह चौहान, शिव शंकर सिंह ‘शंकर’, गोविंद पांडे, राजकुमार सिंह, कर्नल दया शंकर दुबे, पप्पू तिवारी, राजकुमार पटेल, राकेश रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनील रावत, रमाशंकर त्रिपाठी एवं पुष्कर शुक्ला की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विधायक ने धन्यवाद दिया पूरे कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं उत्कृष्ट रहीं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमी से शादी की जिद पर युवती टावर पर चढ़ी:कूदने की धमकी, स्थानीय युवकों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित उतारा
    Next Article
    छाता लगाकर निकले लोग, बाघ पर पानी की फुहार:कानपुर में 24 और 25 अप्रैल को भीषण लू का अलर्ट, अगले 48 घंटे होगी भीषण गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment