Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ITI छात्र की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:प्रयागराज में घेराबंदी करने पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

    13 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में एक दिन पहले ITI के छात्र हिमांशु सरोज की गोली मारकर हत्या का मुख्य आरोपी साहिल यादव सोमवार दिन रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग भी की। फिलहाल उससे देर रात तक पूछताछ जारी थी। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि वारदात के बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। उसके होलागढ़ क्षेत्र में ही होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसे विस्तृत पूछताछ जारी है। इससे पहले वारदात का वीडियो सामने आया था। इसमें हिमांशु गोली लगने के बाद सड़क पर पड़ा तड़पता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वहां चार-पांच स्थानीय लोग जुटते हैं और वह उसे उठाकर ले जाते हैं। इंस्पेक्टर को धकेला, अंतिम संस्कार से पहले जमकर हंगामा उधर मृतक हिमांशु के अंतिम संस्कार से पहले जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ धक्का मुक्की की गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो भीड़ में शामिल कुछ युवक आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शव लकड़ी की चौकी पर रखा और फिर इसे लेकर आरोपी साहिल यादव के घर की ओर बढ़ने लगे। यह देख इंस्पेक्टर होलागढ़ ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं माने और आगे बढ़ते रहें। इंस्पेक्टर ने सामने आकर रोकना चाहा तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उन्हें सड़क के किनारे धकेल दिया। इसके बाद भी इंस्पेक्टर नहीं माने और युवकों को रोकने के लिए आगे बढ़े तो एक महिला ने उन्हें पकड़ लिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस दौरान काफी देर तक इंस्पेक्टर अकेले ही भीड़ से जुड़ने रहे। बाद में बहुत समझाने पर किसी तरह परिजन और आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया और इसके बाद वह अंतिम संस्कार के लिए माने। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 1.08 सेकेंड के इस वीडियो को घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों में से ही किसी ने अपने मोबाइल से बनाया। वीडियो शुरू होते ही हिमांशु सड़क पर पड़ा तड़पता दिखाई पड़ता है। उसे सीने में गोली लगी थी। मौके पर पांच से छह स्थानीय लोग पहुंचते हैं। घबराए हुए नजर आए दोनों दोस्त इस वीडियो में हिमांशु के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे उसके दोस्त संदीप व अवनीश भी नजर आते हैं। इनमें से ही एक फोन से घटना की सूचना पुलिस को देता दिखाई पड़ता है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से ही घायल हिमांशु को उठाकर ले जाया जाता है। स्थानीय लोगों ने भी देखा हत्यारों को इस वीडियो को देखने से यह भी पता चलता है कि हत्यारों को न सिर्फ मृतक के दो दोस्तों बल्कि एक स्थानीय व्यक्ति ने भी देखा। वीडियो में वह यह कहता दिखाई देता है कि हत्या के बाद हत्यारे किस ओर भागे। मां बोली, युवक के बुलाने पर गया था बेटा उधर मां रीता ने तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि बेटा हिमांशु मामा अनिल सरोज निवासी मलाकनारा थाना बाघराय जिला प्रतापगढ़ के घर पर रहकर पढ़ाई करता था। 10 मई की सुबह 11 बजे रौनक यादव निवासी चंदेलन का पुरवा ने उसे टोडी का पुरवा नहर पुलिया के पास पहुंचने को कहा। इस पर बेटा अपने दो साथियों संदीप व अवनीश के साथ पल्सर बाइक से वहां पहुंचा। वहां साहिल यादव निवासी चंदेलन का पुरवा पहले से दो अज्ञात लोगों संग खड़ा था। उसने हिमांशु से मारपीट शुरू कर दी और अगले ही पल असलहा निकालकर उसे गोली मार दी। फिर वहां से भाग निकला। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला घटना रविवार दोपहर 12 बजे की होलागढ़ इलाके की है।झौनी का पुरवा के राजापुर चौबारा गांव का रहने वाला हिमांशु सरोज ITI कर रहा था। उसके पिता संजय कुमार पुणे में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। रविवार को उसे तोडी का पुरवा नहर पुलिया के पास गोली मार दी गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उधर मौके पर मौजूद रहे दोनों दोस्तों ने पुलिस को बताया था कि बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन लड़कों ने यह घटना अंजाम दी। …………………………….. ये खबर भी पढ़िए- टीचर पिस्टल तानकर बोला- कैश दो, वरना मार दूंगा: काशी में CSC में लूट करने पहुंचा था; भीड़ ने पकड़ा तो बोला- कर्ज चुकाना है वाराणसी में 35 साल के टीचर ने जन सेवा केंद्र (CSC) में लूट की कोशिश की। उसने संचालक पर पिस्टल तान दी। धमकाते हुए बोला- रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार दूंगा। सीएससी संचालक रुपए लाने की बात कहकर पीछे गया और शोर मचाने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डीएम ने किया 300 शैय्यायुक्त अस्पताल का निरीक्षण:अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली, लापरवाही न बरतने के निर्देश
    Next Article
    उन्नाव में प्रेम विवाह पर विवाद, मां-बेटे को पीटा:कई लोगों पर हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment